एक्सप्लोरर

UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा का खेल बिगाड़ सकते हैं ये प्रत्याशी, समर्थन मिला तो होगी कांटे की टक्कर

Bareilly Nagar Nikay Chunav 2023: सपा के जिलाध्यक्ष का कहना है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजीव सक्सेना हैं और उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है. जनता का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: समाजवादी पार्टी के लिए शाहजहांपुर के बाद बरेली (Bareilly) में भी मुसीबत खड़ी हो गई है. बरेली में सपा के मेयर के दो दो प्रत्याशी मैदान में हैं. ऐसे में समाजवादी पार्टी के लिए सपा के ही दोनों उम्मीदवार खतरे की घंटी बन गए हैं. सपा से दो बार मेयर बन चुके डॉ आईएस तोमर एक बार फिर से निर्दलीय मैदान में हैं. उनका कहना है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आशीर्वाद उनके ऊपर है. वहीं सपा ने संजीव सक्सेना को मेयर पद का उमीदवार बनाया है. उनके ऊपर भी अखिलेश यादव का आशीर्वाद है. ऐसे में अखिलेश यादव का आशीर्वाद कहीं उनके लिए ही अभिशाप न बन जाए. 

समाजवादी पार्टी से दो बार मेयर रह चुके डॉक्टर आई एस तोमर पूरे लाव लस्कर के साथ अपना नामांकन करवाने पहुंचे. नामांकन करवाकर जैसे ही डॉक्टर आई एस तोमर बाहर निकले तो मीडिया ने उन्हें घेर लिया, फिर क्या था डॉ तोमर ने अपने पुराने अंदाज में कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त है. भ्रष्टाचार के समुद्र से बाहर निकालने के लिए उन्हें आना पड़ा, शहर का सत्यानाश हो गया है, वरना मुझे फिर से झाडू लगाने का शौक नहीं था. 

डॉक्टर आई एस तोमर ने कहा कि मैं 10 साल मेयर रहा, लेकिन मेरे ऊपर अगर कोई भ्रष्टाचार का एक भी आरोप लगा दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. नगर निगम से भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए मैं एक बार फिर से चुनाव लड़ रहा हूं. डॉक्टर आई एस तोमर बरेली के रामपुर गार्डन में धनवंतरी तोमर के नाम से अपना अस्पताल चलाते हैं और शहर में उनकी एक अच्छी पहचान है. साफ सुथरी छवि के डॉक्टर आई एस तोमर पर जनता भी आंख बंद करके भरोसा करती है. ऐसे में सपा से डॉक्टर आई एस तोमर को समर्थन मिल जाता है तो भाजपा और सपा में कांटे की टक्कर होगी.
UP Nikay Chunav 2023: बरेली में सपा का खेल बिगाड़ सकते हैं ये प्रत्याशी, समर्थन मिला तो होगी कांटे की टक्कर

सपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा
वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शिव चरण कश्यप का कहना है कि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजीव सक्सेना हैं और उनके साथ पूरी पार्टी खड़ी है. जनता का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का हम सभी पर आशीर्वाद है.

सपा के अधिकृत उम्मीदवार ने क्या कहा
समाजवादी पार्टी से अधिकृत मेयर उम्मीदवार संजीव सक्सेना का कहना है की उनके ऊपर अखिलेश यादव का आशीर्वाद है, जनता उनके साथ है, इसलिए उनकी जीत तय है. उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार लगातार चल रहा है और हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि करीब सवा लाख कायस्थ मतदाता, 3 लाख मुस्लिम मतदाता, 60 हजार यादव समेत सभी लोग हमें वोट करेंगे. जनता हमें चुनने के लिए तैयार बैठी है. जब उनसे पूछा गया कि आपकी पार्टी से ही दूसरे प्रत्याशी डॉक्टर आई एस तोमर भी चुनाव लड़ रहे हैं तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी को रोका नहीं जा सकता.

Watch: ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी में आग से हड़कंप, कई फ्लोर पर अफरातफरी का माहौल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
अन्नामलाई पर भड़के BJP सांसद राधा मोहन, बोले- 'गुजरात फोबिया के शिकार हो गए'
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वेस्ट UP में मायावती का नया सियासी दांव? सरधना से बसपा के विनीत भराला को टिकट!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
वाराणसी में गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाट डूबे तो छत पर होने लगा शवदाह!
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप
संभल में रसगुल्लों की फैक्ट्रियों पर छापा, नकली मिठाई बेचने वालों में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget