एक्सप्लोरर

मुरादाबाद: विवाद के बीच सुसराल पहुंची पत्नी ने पति पर बरसाईं गोलियां, पीड़ित ने पुलिस से की शिकात

Moradabad News: मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक पत्नी ने सुसराल पहुंचकर पति पर फायरिंग कर दी जिसमें पति बाल बाल बच गया है. कई सालो से पति पत्नी में विवाद चल रहा हैं.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र करूला इलाके में एक महिला उसके भाई और साथियों के द्वारा अपने पति के घर के बाहर फायरिंग किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पत्नी द्वारा अपने पति के घर के बाहर की गई फायरिंग की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. थाना कटघर क्षेत्र के करूला में 14 सितम्बर की रात यह सनसनीखेज वारदात हुई. जानकारी के मुताबिक स्थानीय निवासी फरमान ने अपनी पत्नी सबिया खान, उसके भाई और अन्य साथियों पर आधी रात को घर पर धावा बोलने और फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है. 

पीड़ित पति ने लगाए आरोप

करुला रहमत नगर गली नंबर 1 के रहने वाले पीड़ित फरमान का आरोप है कि 14 सितंबर की रात करीब 2 बजे उसकी पत्नी सबिया खान अपने भाई अयान और दो अज्ञात साथियों के साथ घर पहुंची. आरोप है कि गाली गलौच के बाद दरवाजा खोलने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फरमान के भाई फैजान पर फायर झोंक दिया. 

गनीमत रही कि फैजान बाल बाल बच गया. घर के दरवाजे पर गोलियों के निशान देखे जा सकते हैं. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फरमान ने आरोप लगाया कि सबिया पहले भी उसके और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा चुकी है.

उन्होंने बताया कि महिला समझौते के नाम पर कई बार लाखों रुपये ले चुकी है. साथ ही लगातार ब्लैकमेल और धमकियां देने का भी आरोप लगाया गया है. पीड़ित का कहना है कि इस वारदात में सबिया का दोस्त फरहान भी शामिल था जिसके साथ मिलकर साजिश रची गई. 

पीड़ित ने थाने जाकर की पुलिस से शिकायत

पीड़ित फरमान के द्वारा कटघर थाने में दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि उसकी शादी वर्ष 2020 में सबिया खान पुत्री राजा निवासी पक्का बाग कस्बा व थाना धामपुर जनपद बिजनौर के साथ साथ हुई थी. पत्नी सबिया खान का उसके घर वालो के साथ व्यवहार सही नही था. 

इस लिए सबिया अपने घर धामपुर चली गई थी. जहां पर सबिया ने मेरे व मेरे घर वालो के विरुद्ध धामपुर बिजनौर थाने में मुकदमा लिखाया था. जो न्यायालय में विचाराधीन है, सबिया ने समझौते के नाम पर उससे दो बार में 5 लाख रुपये ले लिये है. जिसकी वीडियो उसके पास है साबिया खान न तो मेरे साथ रहना चाहती है और मुझसे बार बार पैसे मांग कर ब्लेक मेल करती रहती है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
'स्वतंत्र देव सिंह ने कार्रवाई करने से रोका, दूसरे राज्य में भेज दें' UP में तैनात IAS ने सुनाई व्यथा
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
जौहर यूनिवर्सिटी पर एसटी हसन की सलाह के बाद भड़के आजम खान के करीबी, कहा- माफी मांगें और...
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी
गाजियाबाद में मरना मना है! हिंडन किनारे कॉलोनियां डूबीं, श्मशान घाट तक पहुंचा पानी

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget