एक्सप्लोरर

CM पुष्कर सिंह धामी बोले- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली राष्ट्र सेवा का प्रेरक उदाहरण'

UP News: सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सहज भाव से बताया कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में दिन के समय विकास कार्यों का निरीक्षण नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे आम जनता को असुविधा होती है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कई बात कही हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली को करीब से देखने का अनुभव अपने आप में अद्वितीय होता है. उनके साथ बिताया गया हर क्षण अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम का एक नया पाठ सिखाता है. ऐसा ही एक वाकया वाराणसी में घटित हुआ, जिसने उनके साथ मौजूद सभी लोगों के दिल पर गहरी छाप छोड़ी.

उन्होंने बताया कि यह प्रसंग भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक का है. बैठक देर रात तक चली और लगभग 1 बजे समाप्त हुई. स्वाभाविक रूप से सभी लोग थके हुए थे और विश्राम की तैयारी में थे. तभी प्रधानमंत्री मोदी ने मुस्कुराते हुए कहाअभी एक ज़रूरी काम बाकी है.” उनकी इस बात से सभी चौंक उठे कि इतनी रात को आखिर कौन-सा काम शेष रह गया.

प्रधानमंत्री ने सहज भाव से बताया कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में दिन के समय विकास कार्यों का निरीक्षण नहीं करना चाहते, क्योंकि इससे आम जनता को असुविधा होती है. इसलिए उन्होंने निश्चय किया कि वे रात में ही परियोजनाओं का जायज़ा लेंगे. इसके बाद रात के सन्नाटे में, जब पूरा शहर नींद में था, प्रधानमंत्री सड़कों पर निकल पड़े. एक-एक विकास कार्य को बारीकी से देखते हुए, हर विवरण पर स्वयं ध्यान दिया. यह क्रम चलता रहा, समय बीता, घड़ी ने 3 बजाए, फिर 4 बज गए. तब जाकर प्रधानमंत्री अपने कक्ष में लौटे.

इस घटना का सबसे अद्भुत क्षण अगली सुबह सामने आया. ठीक 9 बजे जब बैठक शुरू हुई, प्रधानमंत्री पूरी ऊर्जा के साथ उपस्थित थे. उनकी वही तेज नजर, वही अडिग एकाग्रता देखकर सभी हैरान रह गए. मानो रात की नींद की जगह उन्होंने राष्ट्रसेवा से ही ऊर्जा प्राप्त कर ली हो. प्रधानमंत्री मोदी के इस आचरण ने वहां मौजूद सभी लोगों को एक गहरा संदेश दिया यही है सच्चा नेतृत्व. ऐसा नेतृत्व जो केवल उपदेश नहीं देता, बल्कि अपने कर्म से उदाहरण प्रस्तुत करता है. उनका जीवन यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व अनुशासन, प्रतिबद्धता और राष्ट्रसेवा का पर्याय है.

PM मोदी की कार्यशैली में देश और जनता के प्रति अटूट समर्पण भी

इस प्रसंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली में केवल प्रशासनिक दक्षता ही नहीं, बल्कि देश और जनता के प्रति अटूट समर्पण भी झलकता है. यही गुण उन्हें अद्वितीय बनाते हैं और यही उन्हें करोड़ों भारतीयों का प्रेरणास्रोत भी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
बारिश का कहर! गाजियाबाद में 1 बच्ची, बुलंदशहर में मस्जिद की दीवार गिरने से 2 की मौत, नोएडा बेहाल
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
UP में हरियाली का महायज्ञ! लगाए जाएंगे 35 करोड़ पौधे, CM योगी लगाएंगे ‘एक पेड़ मां के नाम’
Udham Singh Nagar News: पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
उत्तराखंड की पंतनगर यूनिवर्सिटी में 3 नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ का आरोप, हंगामे के बाद FIR
Aligarh News: अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल
अलीगढ़ में चलती बस में चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड की मौत, सिपाही और यात्री घायल

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, आज रात खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget