एक्सप्लोरर

मुरादाबाद में BJP से जुड़े आढ़ती ने दुकान तोड़े जाने की वजह से की आत्महत्या, मॉर्चरी पहुंचे डिप्टी CM

Moradabad News: यूपी के मुरादाबाद में मंडी समिति में अतिक्रमण अभियान के बीच भाजपा से संबध रखने वाले एक आढ़ती ने दुकान टूटने की वजह से छत से कूदकर अपनी जान दे दी है.

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा से जुड़े एक आढ़ती ने मंडी समिति में अतिक्रमण अभियान में अपनी दुकान तोड़े जाने से आहत होकर रात में अपने घर पर छत से कूदकर आत्म हत्त्या कर ली. इस बीच उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुरादाबाद पहुंचे और सीधे मोर्चरी पहुंच गए जहां उन्होंने मृतक के शव को देखा, पीड़ित परिजनों और भाजपा विधायक रितेश गुप्ता से मिलकर घटना के बारे में जानकारी ली.

इसके बाद उप मुख्यमंत्री खासे नाराज दिखाई दिए और उन्होंने मुरादाबाद के अधिकारियों पर मनमाने तरीके से काम करने और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीरण करने की बात कहते हुए कहा कि यहां के अधिकारियों पर ऐसी कड़ी कार्यवाही की जाएगी जो नजीर बनेगी. 

उपमुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को दिया यह आश्वासन
उन्होंने बताया कि हमने घटना की पूरी जानकारी ली है हर हाल में पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा उन पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि हमने शासन में बैठे उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है.  

इस को हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. जिस तरह से मुरादाबाद में अधिकारियों की मनमानी हो रही है और हमारे कार्यकर्ता पर गलत कार्य हुआ है इसे हम बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. कड़ी कार्यवाही होगी. बृजेश पाठक को आज मुरादाबाद में जिला अस्पताल का निरीक्षण करना था और स्वास्थ्य विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक करनी थी लेकिन वह मोर्चरी से सीधे संभल कल्कि धाम के लिए रवाना हो गए और कोई निरीक्षण या समीक्षा बैठक नहीं की. 

बीजेपी विधायक अधिकारियों पर लगा चुके हैं आरोप
बता दें कि मुरादाबाद की मंडी सिमिति में लंबे समय से अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर भाजपा विधायक रितेश गुप्ता मंडी अधिकारियों पर भाजपा से जुड़े आढ़तियों का उत्पीरण करने का आरोप लगा चुके हैं. 

दो दिन से मंडी सिमिति में भाजपा नेताओं और अधिकारियों के बीच तनातनी चल रही थी कल पुलिस फोर्स के साथ मंडी सिमिति में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला था उसी में चेतन सैनी की दुकान भी तोड़ी गयी थी जिसे लेकर वह आहत थे.

डीएम आवास पर हुई थी मीटिंग
कल शाम जिला अधिकारी मुरादाबाद और भाजपा के नेताओ के बीच डीएम आवास पर एक मीटिंग हुई थी जिसके बाद दोनो तरफ से बयान दिया गया था कि मामला सुलझ गया है और कहीं कोई समस्या नहीं है लेकिन बीती रात भाजपा से जुड़े आढ़ती चेतन सैनी की आत्म हत्त्या से यह मामला एक बार फिर तूल पकड़ता नज़र आ रहा है. 

फल आढ़ती चेतन सैनी की मौत पर भाजपा नेता आक्रोशित हैं और उप मुख्यमंत्री ने जिस तरह अधिकारियों पर कड़ी कार्यवाही करने की बात कही है तो आने वाले समय में मुरादाबाद के अधिकारियों पर शासन स्तर से कार्यवाही हो सकती है. फिलहाल अधिकारी और भाजपा नेता आमने सामने है. अधिकारी मंडी सचिव की पिटाई से नाराज़ हैं तो भाजपा नेता अपने कार्यकर्ता की मौत से आक्रोशित हैं.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे या नहीं? अखिलेश यादव ने दिया ऐसा जवाब
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
औद्योगिक प्राधिकरणों में भवन मानचित्र मंजूरी होगी आसान
33 जनपदों में बाजरा,  25 जनपदों में मक्का और 13 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद
33 जनपदों में बाजरा,  25 जनपदों में मक्का और 13 जनपदों में होगी ज्वार की खरीद

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
UP राज्यसभा चुनाव का आया रिजल्ट, संसद में बढ़ी सपा की ताकत, बीजेपी कितनी सीट जीती?
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Embed widget