एक्सप्लोरर

UP Monsoon Session: सीएम योगी का सदन में इंसेफेलाइटिस के बहाने PDA पर निशाना, अखिलेश यादव को भी दिया जवाब

UP Monsoon Session 2023: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अपने भाषण में अलग-अलग पहलुओं पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि आज की सरकार PDA यानी कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को उनका अधिकार नहीं दे रही है.

UP News: उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन सदन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंसेफेलाइटिस के बहाने PDA पर निशाना साधा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इंसेफलाइटिस को भगाने में पीडीए नहीं देखा और समान भाव से काम किया.

कैसे उठा PDA का मुद्दा 

सदन में बोलते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव ने तकरीबन 1 घंटे के भाषण में अलग-अलग पहलुओं पर सवाल खड़ा किया. उन्होंने कहा कि आज की सरकार PDA यानी कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक को उनका अधिकार नहीं दे रही है. अखिलेश यादव के बोलने के बाद मुख्यमंत्री योगी खड़े हुए और उन्होंने कहा कि हमने पूर्वांचल की सबसे बड़ी समस्या इंसेफेलाइटिस को अब खत्म कर दिया है.

पिछले 40 सालों में इंसेफलाइटिस  से 50000 से अधिक बच्चों की मौत 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंसेफलाइटिस से पिछले 40 सालों में 50000 से अधिक बच्चों की मौत हुई है और यह बच्चे दलित वर्ग से थे, पिछड़े वर्ग से थे, अल्पसंख्यक वर्ग से थे लेकिन जब हमें सत्ता संभालने का मौका मिला तो हमने इस बीमारी को जड़ से खत्म करने का काम किया है. इसको खत्म करने में हमने PDA नहीं देखा क्योंकि हम सबके लिए काम करते हैं. सीएम योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी को प्रदेश में 4 बार मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला था. आपने इतने समय तक क्या किया? आपने कोई समाधान नहीं निकाला. मुझे बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे पहले कार्यकाल ने ही इंसेफेलाइटिस का समाप्त कर दिया.

स्वास्थ सुविधाओं के सवाल पर भी योगी ने दिया जवाब

मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव के स्वास्थ्य सुविधाओं के सवाल पर भी जवाब देते हुए कहा कि आज की तारीख में लोग सरकारी अस्पताल इसलिए जा रहे हैं क्योंकि उनका विश्वास है कि सरकारी अस्पतालों में उनका इलाज होगा. उनको विश्वास है कि वहां उनको डॉक्टर मिलेगा, उनको दवाई मिलेगी. इसी प्रदेश में जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो लोगों को सरकारी अस्पतालों पर भरोसा नहीं था. 

UP Politics: यूपी की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी को आज तक नहीं मिली जीत, कैसे पूरा होगा मिशन-80

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
प्रयागराज: SRN अस्पताल का नाम बदलने की मांग, धरना जारी
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget