एक्सप्लोरर

UP Politics: यूपी की इस लोकसभा सीट पर बीजेपी को आज तक नहीं मिली जीत, कैसे पूरा होगा मिशन-80

UP Lok Sabha Election 2024: यूपी में 80 लोकसभा सीटों पर जीत के लिए बीजेपी ने तैयारी शुरू कर दी है और बीजेपी मिशन-80 के जरिए जीत का दावा कर रही है. अब देखना ये है कि BJP को कितनी सीटों पर जीत मिलेगी.

UP News: उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट पर जीत के लिए सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी बीजेपी यूपी में मिशन-80 के तहत पूरी तैयारी कर रही है और प्रदेश की 80 सीटों पर जीत का दावा कर रही है. हालांकि बीजेपी को इस दावे को पूरा करने के लिए यूपी की एक ऐसी सीट भी जीतनी होगी जहां पर बीजेपी को अभी तक जीत नहीं मिली है. इस सीट पर समजावादी पार्टी का दबदबा रहा है और यह सीट यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट है.

मैनपुरी लोकसभा सीट पर है सपा का कब्जा

मैनपुरी लोकसभा सीट से इस समय सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव सांसद है. डिंपल यादव सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव में जीती थीं. डिंपल यादव ने बीजेपी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य को मैनपुरी उपचुनाव में हराया था. इतना ही नहीं इस सीट पर सपा ने सभी उपचुनाव में जीत दर्ज की है. मैनपुरी में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं जिसमें मैनपुर, भोंगांव, किशनी, करहल और जसवंतनगर. जिसमें से तीन सीटों पर सपा और दो सीटों पर बीजेपी का कब्जा है.

जानें क्या रहा है अब तक मैनपुरी लोकसभा का रिजल्ट

साल 1952 में कांग्रेस की बादशाह गुप्ता जीते 
साल 1957 में प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के बंसी दास धनगर जीते
साल 1962 में बादशाह गुप्ता जीते
साल 1967-71 में कांग्रेस के महाराज सिंह लगातार जीते
साल 1977 और 1980 में जनता पार्टी के रघुनाथ सिंह वर्मा जीते
साल 1984 में कांग्रेस के बलराम सिंह यादव जीते
साल 1989 और 1991 में उदय प्रताप सिंह जनता दल व जनता पार्टी के टिकट पर जीते

फिर साल 1996 में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सपा के टिकट पर इस सीट से चुनाव लड़ा. इसके बाद से इस सीट पर अभी तक सपा को शिकस्त नहीं मिली है,

साल 1996 में सपा के मुलायम सिंह यादव जीते
साल 1998 में सपा के बलराम सिंह यादव जीते
साल 2004 में मुलायम सिंह यादव जीते
साल 2004 उपचुनाव में सपा के धर्मेंद्र यादव जीते
साल 2009 और 2014 में सपा के मुलायम सिंह यादव जीते
इसके बाद 2014 उपचुनाव में सपा के तेज प्रताप सिंह यादव जीते
साल 2019 में सपा के मुलायम सिंह यादव जीते 
साल 2022 उपचुनाव में डिंपल यादव जीते

UP Assembly Session: अखिलेश यादव का तंज- 'टमाटर के ठेले लगा रही एक ट्रिलियन का सपना दिखाने वाली सरकार'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
लखनऊ: शिक्षक की कमी पर छात्रों में आक्रोश, सड़क किया जाम
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
'फिर से...' आजम को गृह मंत्री बनाने वाले बयान पर सीएम योगी का तंज
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
चमोली टनल हादसे का निरीक्षण करने जा रहे BJP सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर गिरा पत्थर
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े
बांदा में गजब चोरी, चोर घर की 25 टोंटियां ले उड़े

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget