एक्सप्लोरर

UP Politics: MLC चुनाव पर बोले यूपी सपा अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, मायावती के इस बयान का कर दिया समर्थन

UP MLC Elections: मायावती के गठबंधन वाले बयान पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि Akhilesh Yadav ने पहले ही कह दिया था कि जिनसे हमारा गठबंधन है उनको छोड़कर हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे.

Uttar Pradesh News: यूपी में विधान परिषद चुनाव (UP MLC Elections) को लेकर सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल (SP State President Naresh Uttam Patel) ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद विपक्ष का होता है, लेकिन विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष का पद जबरदस्ती नियम 234 का हवाला देकर हटाया गया जो गलत है. उन्होंने कहा कि, जहां तक सवाल 5 सीटों का है उसमें तीन पर बीजेपी के सिटिंग एमएलसी हैं और 2 शिक्षक वाले पर एक चंदेल गुट और एक शर्मा गुट के एमएलसी हैं. पांचों जगह सपा ने उम्मीदवार उतारे हैं. हमारा प्रयास है कि पांचों सीटों पर जीत मिले. स्थानीय स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को उतारा है. उन्होंने कहा कि, शिक्षक और स्नातक सबसे अनुरोध है कि वे सपा उम्मीदवारों को जिताएं, क्योंकि विपक्ष सत्ता को आईना दिखाता है. विपक्ष शिक्षकों, स्नातकों और बेरोजगारों की बात को ठीक से रखता है.

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, सत्ता के लोग जीतकर आते हैं और बैठे रहते हैं. पूरे प्रदेश में बेरोजगारी से हाहाकार है. शिक्षित बेरोजगारों की फौज है. हमें उम्मीद है कि शिक्षित बेरोजगार, स्नातक मतदाता सब सपा प्रत्याशी को वोट देंगे. उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव को लेकर दौरे हो रहे हैं, हम भी जा रहे हैं, हमारे नेता भी जा रहे हैं. कार्यकर्ताओं और नीचे की इकाई पर भरोसा है.

मायावती के बयान पर क्या कहा
मायावती के ईवीएम वाले बयान को लेकर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही नहीं पूरे देश के मतदाताओं में संशय की स्थिति है, ईवीएम से बड़ा घोटाला हो रहा है, हमारी मांग है कि चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए, क्योंकि इससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जाता. ईवीएम में आज भी संशय और भ्रम है, लोगों को यह लगता है कि जहां वोट डालते हैं वहां नहीं जाता है. उन्होंने कहा कि, सपा ने शुरू से ही बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है. लोकतंत्र जन विश्वास से चलता है और ईवीएम में जनता का विश्वास नहीं है. दुनिया के तमाम विकसित देशों ने ईवीएम को हटा दिया, क्योंकि उसमें बेईमानी होती है, घोटाला होता है और परिणाम प्रभावित होता है.

बीजेपी के नेताओं पर क्या कहा
बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियों के लोकसभा सीटों पर प्रवास को लेकर नरेश उत्तम पटेल ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि केंद्र में बीजेपी की सत्ता है, उत्तर प्रदेश में भी उनकी सरकार है. सरकार के मंत्री, मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और बड़े-बड़े वरिष्ठ मंत्री चुनाव के लिए नहीं होते हैं. वे जनता की समस्याओं के लिए होते हैं. इनको चुनाव में उतारना पैसे की बर्बादी करना है, जो बहुत गलत है. मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लोकतंत्र में जनता के कामों के लिए होते हैं, सिर्फ चुनाव के लिए नहीं होते हैं. जहां तक चुनाव का सवाल है, जनता 2024 में सपा को देखना चाहती है. जनता चाहती है कि यूपी से सभी सीटें सपा को मिलें, ताकि देश में अच्छी सरकार आए

गठबंधन वाले बयान पर क्या कहा
मायावती के गठबंधन वाले बयान पर नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि, अखिलेश यादव ने पहले ही कह दिया था कि, जिनसे हमारा गठबंधन है उनको छोड़कर हम किसी से गठबंधन नहीं करेंगे. हम सपा के उम्मीदवारों को लड़ाएंगे, समाजवादी पार्टी समतामूलक समाज बनाने के लिए काम करती है. समाजवादी एक पार्टी नहीं आंदोलन है, विचारधारा है. इसी विचारधारा से समाज में नफरत खत्म होती है, हम समाजवादी सिद्धांतों पर चलते हैं.

उन्नाव रेप कांड मामले में दोषी BJP के पूर्व MLA कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत, दिल्ली HC का फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
देहरादून FRI परिसर में कार के बोनट में छिपा मिला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप
CJP प्रदर्शन के बीच धर्मेद्र प्रधान के बचाव में उतरीं मायावती! सपा-कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget