एक्सप्लोरर

UP MLC Election 2022: विधानसभा के बाद अब MLC चुनाव में होगा महा मुकाबला, सपा को हारने के लिए BJP ने बनाई ये रणनीति

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव की बिसात बिछना शुरू हो गई है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा मजबूती से बीजेपी चुनाव लड़ती दिख रही है.

UP MLC Election: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद अब एमएलसी चुनाव की बिसात बिछना शुरू हो गई है. इस चुनाव में सबसे ज्यादा मजबूती से बीजेपी चुनाव लड़ती दिख रही है. कई सारे दिग्गज जो विधानसभा चुनाव की टिकट पाने में असफल रहे, साथ ही कई सारे नए दावेदार भी एमएलसी के चुनाव में मजबूती से अपना दावा पेश कर रहे हैं. ऐसे में लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ लगाई जा रही है. साथ ही नेतृत्व से इस बात की गुहार लगाई जा रही है कि संगठन के कार्यकर्ता पर ही भरोसा किया जाए. हालांकि कई सारे ऐसे नाम हैं, जिनकी खबरिया बाजार में चर्चाएं गरम है कि बीजेपी इस नेता पर दांव लगा सकती है.

एमएलसी चुनाव भी बीजेपी बड़ी गंभीरता से लड़ रही है. इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठनात्मक बैठक भी है. बीजेपी की कोशिश है कि एमएलसी चुनाव में परचम फहराने के बाद उच्च सदन में भी पार्टी पहले से मजबूत नजर आए ताकि बीजेपी को दोनों सदनों में किसी भी विधेयक को पास करवाने में कोई जद्दोजहद ना करनी पड़े.

15 मार्च से शुरू हो रही है निर्वाचन की प्रक्रिया 

एमएलसी निर्वाचन की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू हो रही है और 19 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी. आगरा जिलाधिकारी कार्यालय में इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. 9 अप्रैल के दिन एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होगा और 12 अप्रैल को मतगणना होगी. विधानपरिषद सदस्य स्थानीय निकाय आगरा -फिरोजाबाद के लिए उच्च सदन की एक सीट पर वोटिंग होती है. इस सीट पर आगरा के जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है.

आगरा में बनाए जायेंगे 16 पोलिंग बूथ

इस चुनाव के लिए जहां आगरा में 16 पोलिंग बूथ बनाए जायेंगे तो वहीं फिरोजाबाद में 9 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव के मतदाताओं की बात की जाए तो आगरा में 2324 वोटर हैं तो वहीं फिरोजाबाद में 1601 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस प्रकार कुल 3925 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे जो विभिन्न निकायों से ताल्लुक रखते हैं.

वर्तमान में लोकल बॉडी एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के डॉ दिलीप यादव एमएलसी हैं. लेकिन बदलते राजनैतिक परिवेश के मद्देनजर जब लोकसभा से लेकर विधानसभा और स्थानीय निकायों में बीजेपी का वर्चस्व है, ऐसे में इस चुनाव में बीजेपी का पलड़ा एसपी से काफी भारी नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें-

Gonda News: गोंडा में पुलिस मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी के अपहरण मामले में थी तलाश

CM योगी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, यूपी के इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget