एक्सप्लोरर

UP MLC By-Elections: एमएलसी उपचुनाव में BJP की जीत पर मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

UP Politics: उत्तर प्रदेश एमएलसी उपचुनाव का रिजल्ट आने के बाद बीएसपी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया आई है. इस उपचुनाव में दोनों सीटों पर बीजेपी (BJP) ने जीत दर्ज की है.

UP MLC By-Elections 2024: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) ने सोमवार को विधान परिषद की दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में जीत हासिल की. बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रत्याशियों को हरा दिया. अब चुनाव का रिजल्ट आने के बाद बीएसपी (BSP) प्रमुख मायावती (Mayawati) की प्रतिक्रिया आई है. 

मायावती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "यूपी विधान परिषद की दो सीटों के लिए कल हुए उपचुनाव में, हार निश्चित होने के बावजूद, चुनाव में सपा द्वारा दलित व ओबीसी उम्मीदवार को खडा करना, हरवाना तथा ज्यादा संख्या बल होने पर इनकी अनदेखी करना यह साबित करता है कि इन वर्गों के प्रति सपा की षडयंत्रकारी नीति थोड़ी भी नहीं बदली."

बीएसपी चीफ ने कहा, "सपा व इनकी रही सरकारों के दौरान इनकी ऐसी ही संकीर्ण व घृणित राजनीति से दलितों, अन्य पिछड़ों एवं अक्लियत समाज के लोगों का काफी अहित होता रहा है. इसीलिए आगे ऐसे नुकसान से बचने के लिए इन वर्गों के लोगों को हमेशा बहुत ही सावधान रहने की सख़्त ज़रूरत है, बीएसपी की यह अपील."

UP MLC By-Elections: यूपी एमएलसी उपचुनाव में सभी विधायकों ने नहीं डाला वोट, इन पार्टियों MLA भी रहे गायब

इन उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत
बीजेपी के दोनों उम्मीदवारों ने प्रतिद्वंद्वी सपा के प्रत्याशियों को हराया है. निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद मुशहिद ने बताया कि विजयी हुए बीजेपी के मानवेंद्र सिंह ने 280 वोट हासिल किए और सपा के उनके प्रतिद्वंद्वी राम जतन राजभर को 115 वोट मिले.इसी तरह, विजयी बीजेपी के पद्मसेन चौधरी को 279 मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी सपा के रामकरण को 116 मत हासिल हुए.

उन्होंने बताया कि दोनो पार्टियों के एक-एक वोट अमान्य करार दिए गए. बता दें कि इन दोनों ही सीटों के लिए सोमवार को सुबह नौ बजे से लेकर शाम चार बजे तक वोटिंग हुई. इसके बाद करीब पांच बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई और शाम सात बजे तक रिजल्ट आ गया था. इन सीटों पर 18 मई तक नामांकन हुआ था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
दिल्ली से संतकबीरनगर तक बवाल! अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर भड़के सपा कार्यकर्ता, सड़क पर पुलिस से टकराव
'साजिश और शरारत को समझना होगा...' 2024 का चुनाव याद कर CM योगी ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
'साजिश और शरारत को समझना होगा...' 2024 का चुनाव याद कर CM योगी ने सपा और कांग्रेस पर बोला हमला
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ अखिलेश यादव ने लोकसभा में बीजेपी के साथ कांग्रेस को भी घेर लिया? दिया ये बयान
स्पीकर के इस फैसले पर भड़के सपा चीफ ने लोकसभा में BJP के साथ कांग्रेस को भी घेरा ? दिया ये बयान
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'
अखिलेश यादव के धरना- प्रदर्शन पर AIMIM का तंज, 'आजम खान के लिए क्यों नहीं...'

वीडियोज

Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, तस्वीरों में देखिए प्रदर्शन, RJD बोली- 'इतिहास…'
J&K Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, पुलिस के जवान पर दागीं 5 गोलियां, TRF ने ली अटैक की जिम्मेदारी
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget