एक्सप्लोरर

यूपी में 'विधायक जी' का घटेगा रुतबा, अब गाड़ियों की एंट्री पर लगेगी लगाम

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायकों के लिए बुरी खबर है. उनके काफिले की सभी गाड़ियों को अब 'विधायक' की गाड़ी का रुतबा हासिल नहीं होगा.

UP Vidhan Sabha News: उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधायकों के लिए बुरी खबर है. अब उनके काफिले की सभी गाड़ियों को विधायक की गाड़ी की रुतबा हासिल नहीं होगा. यूपी में विधायक के काफिले में लगी सभी गाड़ियों पर विधानसभा पास की व्यवस्था खत्म होगी.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने ने अप्रैल के आखिर तक पहले से जारी सभी विधानसभा पास निरस्त करने के लिए कहा है. अब रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RF आईडी) पास जारी होंगे. नए नियम के तहत एक विधायक को बस 2 पास दिए जाएंगे. इस फैसले के बाद आने वाले दिनों में विधायक और पूर्व विधायक के नाम पर जारी होने वाले अनगिनत पासों पर लगाम लग जाएगी.

आगरा से आजमगढ़ तक यूपी के इन 45 जिलों की 563 सड़कों की हालत होगी दुरुस्त, 207 करोड़ रुपये होंगे खर्च

विधानमंडल के बजट सत्र में इस मुद्दे पर बोले थे स्पीकर महाना
बता दें यूपी विधानमंडल के बजट सत्र के दौरान विधानसभा में स्पीकर सतीश महाना ने पांच मार्च 2025 को कहा था- विधायकों को वाहन के जो पास विधानसभा सचिवालय से निर्गत किए जाते हैं उनको फर्जी तरीके से मैप करके डुप्लीकेट पास बनाकर उनका दुरुपयोग हो रहा है .विधानसभा द्वारा वाहन का जो पास निर्गत किए जाते हैं वह अत्यंत महत्त्वपूर्ण है एवं उसका दुरुपयोग ना हो अथवा उसको कोई फर्जी पास ना बनाए इसकी जिम्मेवारी हम सब सदस्यों की भी है. जिसके माध्यम से यह पास निर्गत किए गए हैं इससे सुरक्षा के गंभीर प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं. 

स्पीकर ने कहा था- कतिपय ऐसे मामले में शासन के गृह विभाग को जांच किए जाने के निर्देश दिए गए हैं. अतः यह अपेक्षित है कि सभी सदस्यगण इस संबंध में सहयोग प्रदान करें एवं कतिपय आवश्यक कदम उठाएं. 

स्पीकर ने कहा था- विधायकों को दो वाहन के पास विधानसभा सचिवालय से अनुमन्य है इसके अतिरिक्त जो पास निर्गत किए जाते हैं उनके बारे में विधानसभा सचिवालय को सख्त निर्देश दिए गए हैं उन पर रोक लगाई जाए. इस संबंध में सदस्यों से भी यह अपेक्षित है वाहन के दो पास के अतिरिक्त अन्य वाहन के प्रवेश पत्रों हेतु अनुरोध ना करें. (विवेक राय का इनपुट)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती: प्रणाम का जवाब नहीं दिया तो नाराज हो गए नेताजी! BJP जिलाध्यक्ष संग बढ़ा विवाद
बस्ती: प्रणाम का जवाब नहीं दिया तो नाराज हो गए नेताजी! BJP जिलाध्यक्ष संग बढ़ा विवाद
वोट चोरी के आरोपों पर BJP सांसद ने राहुल गांधी को घेरा, 'पंडित नेहरू खुद...'
वोट चोरी के आरोपों पर BJP सांसद ने राहुल गांधी को घेरा, 'पंडित नेहरू खुद...'
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन
वोटर लिस्ट में गड़बड़ी को नवदीप रिणवा ने बताया क्रिमिनल एक्ट, दोषियों पर होगा एक्शन

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की करेंगे समीक्षा
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
लखनऊ: यूपी PET एग्जाम को लेकर CM योगी सख्त, दिए कड़े सुरक्षा निर्देश
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
2000 गार्ड, 700 मीटर नो-कार जोन, दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के लिए स्पेशल सिक्योरिटी के इंतजाम
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
तिलक वर्मा ने टी20 में सबसे ज्यादा कैच लेने का बनाया रिकॉर्ड, कई दिग्गज पिछड़े
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
'जेल की सलाखों के पीछे ट्रंप', ईरान पोस्टर लगाकर अमेरिका पर साधा निशाना
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
Maruti Victoris पर लगा लग्जरी का तड़का, नया एडिशन हुआ लॉन्च
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
यूपी TGT के 17,735 पदों पर भर्ती का ऐलान, आज से शुरू हो रहे आवेदन 
Embed widget