एक्सप्लोरर

UP Politics: पहलवानों के प्रदर्शन पर स्वतंत्र देव सिंह की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले सीएम योगी के मंत्री

Wrestlers Protest: कानपुर देहात की रनिया नगर पंचायत सीट पर बीजेपी की जीत के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी.

UP Nagar Nikay Chunav 2023: कानपुर देहात पहुंचे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने कांग्रेस (Congress) पर तंज कसते हुए कहा कि बर्फ की चोटियों पर अब गोलियां नहीं चलती. वादी में सेना के जवानों पर फूल बरसाए जाते हैं. स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होनेवाला है. प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए नेता मैदान में ताल ठोंकते नजर आ रहे हैं. कानपुर देहात में रनिया नगर पंचायत सीट से बीजेपी ने साधना दिवाकर को प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में उतरे मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

बीजेपी प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. मीडिया से मुखातिब हुए मंत्री ने दावा किया कि नगर निकाय का चुनाव बीजेपी प्रचंड बहुमत से जीतेगी. पत्रकारों ने मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से दिल्ली में महिला पहलवानों का आंदोलन और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के मुद्दे पर भी सवाल पूछे. महिला सुरक्षा के कसीदे पढ़ रहे मंत्री को पत्रकारों का सवाल असहज लगा.

पहलवानों के आंदोलन और बृजभूषण शरण सिंह पर क्या बोले?

उन्होंने मीडिया को नसीहत देते हुए कहा कि बृजभूषण शरण सिंह के मामले में कानून अपना काम कर रहा है. उन्होंने पत्रकारों से पूछा कि आप अपनी समस्या बता दीजिए. आखिरी सवाल पर असहज हुए मंत्री ने कमल को जिताने की अपील की. पत्रकारों ने बीजेपी के परिवारवाद पर भी प्रश्न खड़े किए. बीजेपी ने कानपुर देहात की कंचौसी नगर पंचायत सीट पर अकबरपुर से बीजेपी सांसद देवेंद्र सिंह भोले के भाई राजू सिंह को प्रत्याशी बनाया है. पत्रकारों ने पूछा कि क्या ये परिवारवाद नहीं है. मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि आपसे अलग से बात कर लेंगे. आप बस कमल को जिताओ. 

UP Nikay Chunav 2023: केशव प्रसाद मौर्य ने किया इतनी सीटों पर जीत का दावा, सीएम योगी की तारीफ में कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
लखनऊ समेत 4 जिलों में 40 अनुदेशक पद खाली, योगी सरकार ने शुरू की भर्ती की तैयारी
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
सैनिक भाइयों की कलाई न रहे सूनी... उन्नाव की छात्राओं ने भेजीं 200 राखियां
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget