एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव के बयान पर भड़के ओम प्रकाश राजभर, कहा- सत्ता में घुसने के लिए परेशान हैं

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर की टिप्पणी पर विवाद खड़ा गया है. मंत्री ओपी राजभर और उनके बेटे अरविंद राजभर ने पलटवार किया है.

UP Politics: उत्तर प्रदेश में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां अभी से अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं और इसके लिए रणनीति बनाने में जुट गई हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की तीखी टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा है कि - हकीकत तो यह है कि अखिलेश यादव को ओमप्रकाश राजभर के नाम का भूत सता रहा है. निरंतर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी पिछड़ों दलित शोषित समाज के हक की आवाज उठा रही है और उसके बढ़ते प्रभाव से वह परेशान है.

इसके अलावा उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि - सुहेलदेव भारती समाज पार्टी सत्ता का दरवाजा है और इस दरवाजा से अखिलेश यादव जी सत्ता में घुसने के लिए परेशान है. जब तक दरवाजे पर एनडीए के साथ सुभासपा खड़ी रहेगी,  तब तक सत्ता सपा को नसीब नहीं होगी. अखिलेश जी दिन भर रात भर यही सोचते हैं एनडीए के साथ खड़े सभी असली PDA वाले आ जाते तो सत्ता मिल जाती. लेकिन सपा प्रमुख दिन में या रात में चाहे जब सपना देखे सत्ता वर्षों तक दूर रहेगी. 

इटावा कांड पर दी प्रतिक्रिया
एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान ओमप्रकाश ने इटावा मामले कों लेकर भी कहा है कि - पहले दिन जो कुछ भी हुआ वह निंदनीय है. दूसरे दिन जो दो आधार कार्ड का विषय सामने आया वह फर्जीवाड़ा है और तीसरे दिन जिन लोगों ने कानून का उल्लंघन किया उन्हें कानून तोड़ने का कोई अधिकार नहीं है. 

सिर्फ ब्राह्मण को है कथा करने का अधिकार
वहीं ब्राह्मण ही कथा कहने के लिए अधिकृत है इस विषय पर ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया कि - जिस समय सभी जातियां बनी उस दौरान ही सबको उनके अनुसार जिम्मेदारियां और कार्य सौंपे गए और आज भी अगर हमारे समाज में शुभ कार्य अथवा व्यक्ति के अंतिम संस्कार तक ब्राह्मण की पूछ होती है. पूजा विधि विधान कर्मकांड में उनकी बात को सभी लोग, अन्य घर के सदस्य भी मानते हैं. इसलिए सड़क पर चिल्लाने से कुछ नहीं होगा.

इधर, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता व ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर ने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है. अरविंद राजभर ने कहा है कि अखिलेश यादव ने भरी सदन में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का नाम तक नहीं ले पाए थे. अखिलेश यादव ने एक प्रश्न का जवाब देते हुए ओम प्रकाश राजभर के लिए कहा था कि 'आप किस पार्टी के नेता हैं, यह बताने का कष्ट करें.' 

अरविंद राजभर ने की सपा चीफ के बयान की निंदा
वहीं ओम प्रकाश राजभर के बेटे और सुभासपा नेता अरविंद राजभर ने कहा, "अखिलेश यादव जिस पीडीए की बात करते हैं उसी पीडीए में हम भी आते हैं. अखिलेश यादव के साथ हम लगभग एक साल रहे, चुनाव लड़ा और मजबूती से मंच साझा किया. वह व्यक्ति जो पार्टी का नाम भूल गया हो तो यह ताज्जुब की बात नहीं है. सुभासपा नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने ओम प्रकाश राजभर के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया है वह घोर निंदनीय है. 

... तो सत्ता में वापस नहीं आ पाएंगे अखिलेश यादव
साथ ही अरविंद राजभर ने यह भी दावा किया है कि जब तक ओम प्रकाश राजभर नहीं चाहेंगे, तब तक अखिलेश यादव सत्ता में वापस नहीं आ पाएंगे. यह भी कहा कि, जब तक हम लोग एनडीए के साथ हैं तब तक अखिलेश यादव रातभर नहीं बल्कि दिन भर सपना देखते रहें. तब भी वह सत्ता में आने वाले नहीं है.

क्या बोले थे अखिलेश यादव

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा था कि ओम प्रकाश राजभर का नाम OP रातभर है वो रात में गठबंधन बदलने के लिए सोचते हैं.

ये भी पढ़ें: 'CM योगी बीजेपी के सदस्य नहीं' अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा दावा, कहा- केवल चुनाव के लिए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
दंगाइयों पर इतनी मेहरबानी? मुजफ्फरनगर दंगा केस मामले पर भड़के पूर्व DGP
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
उत्तराखंड की बेटियों को कब मिलेगा मुफ्त सफर? सरकार की ये योजना अटकी
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget