एक्सप्लोरर

'बदतमीजी नहीं की जाएगी बर्दाश्त', योगी के मंत्री की अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को नसीहत

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को अपना व्यवहार जनता के साथ ठीक रखने के लिए कहा है. यह भी कहा कि बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि किसी विभाग से जो भी अधिकारी कर्मचारी हो या पुलिसकर्मी हो वह जनता से व्यवहार ठीक रखें. बदतमीजी किसी की भी बर्दाश्त नहीं होगी, जो बदतमीजी करेगा उसको जिले में रहने का अधिकार नहीं है. उक्त बयान उन्होंने मुजफ्फरनगर की एक घटना को लेकर दिया है.

दरसअल गुरुवार शाम मुजफ्फरनगर की नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित चुंगी नंबर दो पर पुलिस की ओर से संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. तभी भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अजय सागर अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी पर सवार होकर बाजार से अपने घर जा रहे थे. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक कर चेक करना चाहा तो पुलिस कर्मियों और भाजपा नेता अजय सागर के बीच कहासुनी हो गई. मामला इतना बढ़ा की मंत्री कपिल देव अग्रवाल तक जा पहुंचा. आरोप है कि सब इंस्पेक्टर जय शर्मा और सिपाही निशांत ने चैकिंग के नाम पर अजय सागर से बदसलूकी की.

मामले पर पुलिस अधिकारियों ने साधी चुप्पी
इस घटना में बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल के घर देर रात तक पुलिस अधिकारियों और भाजपा नेताओं के बीच बातचीत का सिलसिला चलता रहा. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बदतमीजी किसी की भी बर्दाश्त नहीं होगी और जो बदतमीजी करेगा उसको जिले में रहने का अधिकार नहीं है. इस मामले में जहाँ अभी तक पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. 

वहीं भाजपा नेता अजय सागर इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई किए जाने की लगातार मांग कर रहे हैं. मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष अजय सागर हैं, अपने परिवार के साथ घर की ओर जा रहे थे. रास्ते में एक दरोगा ने रोक करके उनके साथ दुर्व्यवहार किया. इस संबंध में मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत की है. उनको निर्देशित किया है निश्चित रूप से उसमें  कार्रवाई होगी.

अधिकारी-पुलिसकर्मी जनता के साथ ठीक रखें व्यवहार
इसके अलावा भी सबसे महत्वपूर्ण बात यह है जो भी अधिकारी हो किसी भी विभाग का हो कर्मचारी हो चाहे वह पुलिसकर्मी हो जनता के साथ व्यवहार ठीक रखें. कोई गड़बड़ होती है तो उसको बताएं बदतमीजी किसी की बर्दाश्त नहीं होगी. जो बदतमीजी करेगा उसको जिले में रहने का अधिकार नहीं है. जो इस प्रकार का दुर्व्यवहार करते हैं उन पर कार्रवाई हुई है. इस पर भी कार्रवाई होगी. अभी सीओ सिटी यहां पर आए थे, उनको बता दिया गया, उसमें कार्रवाई होगी.

ये भी पढ़ें: राम गोपाल यादव के बयान पर योगी के मंत्री का पलटवार, मायावती का नाम लेकर सुना दी पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Rain: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
दिल्ली: 24 घंटे की बारिश में डूबा सदर बाजार, घुटनों तक भरा पानी, इंतजामों की खुली पोल
Firozabad News: डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
फिरोजाबाद में डॉक्टर भी रह गए हैरान! कोबरा को डिब्बे में बंद कर ट्रॉमा सेंटर पहुंचा युवक
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
हरिद्वार में सीएम धामी का ऐलान, कुंभ होगा दिव्य और भव्य, बद्रीनाथ चढ़ावा मामले में नहीं बख्शे जाएंगे दोषी
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?
अखिलेश यादव को लगा किसका श्राप! ओम प्रकाश राजभर ने बताया क्यों 9 साल से हैं सत्ता से बाहर?

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget