एक्सप्लोरर

UP Politics: अखिलेश यादव को काले झंडे दिखाए जाने पर योगी के मंत्री बोले- 'इसमें BJP से क्या लेना देना'?

Black Flag To Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव के शूद्र वाले बयान पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं, उनको अपने दायित्व भली भांति याद होने चाहिए.

Lucknow News: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को काले झंडे दिखाए जाने पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) ने कहा कि अखिलेश यादव क्यों नहीं पानी, बिजली, सड़क के बारे में बात करते हैं. जनहित से जुड़े मुद्दे उठाएंगे तो जनता उन्हें अप्रिशिएट करेगी. लेकिन कंट्रोवर्शियल मुद्दे उठाएंगे तो जनता के विरोध को झेलना ही पड़ेगा. उन्होंने कहा कि इसमें भाजपा से क्या लेना देना. आप गलत रास्ते पर चल रहे हैं, समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं, जनता नाराज हो रही है, इससे भाजपा का क्या मतलब.

अखिलेश यादव के शूद्र वाले बयान पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि वह विपक्ष के नेता हैं, उनको अपने दायित्व भली भांति याद होने चाहिए. विपक्ष का दायित्व होता है कि सत्ता पक्ष से जनहित के कामों में कोई कमी रह जाए तो उसे उठाएं, लेकिन जनहित के कामों में कोई कमी नहीं दिख रही इसलिए अनर्गल बातें करके अपने आप को हाईलाइट करने का प्रयास कर रहे हैं.

जनता अखिलेश यादव से नाराज है- मंत्री
दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, आज यह पूरी तरह से सिद्ध हो गया है कि अखिलेश यादव द्वारा ही स्वामी प्रसाद का बयान आया है. जो कंट्रोवर्शियल वातावरण समाज में जहर बोने के लिए बनाया गया, यह राजनीतिक दलों के लिए उपयुक्त नहीं है. जो बातें यह लोग कर रहे जनता इन चीजों से बहुत नाराज है, इनके खिलाफ लगातार समाज में चर्चा हो रही है.

Farmers Protest: राकेश टिकैत का किसान आंदोलन का नया फॉर्मूला, क्या 2024 में BJP को होगा नुकसान?

बता दें कि लखनऊ में मां पीताम्बरा 108 महायज्ञ में पहुंचे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये. यादव यहां मां पीताम्बरा शक्तिपीठ में आयोजित महायज्ञ और परिक्रमा कार्यक्रम में भाग लेने गए थे. इसी दौरान उन्हें कुछ हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाये. उनका यह विरोध सपा के विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा श्रीरामचरित मानस पर विवादित टिप्पणी को लेकर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
आगरा: SN मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में छत का प्लास्टर गिरा, 2 घायल
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget