एक्सप्लोरर

UP News: ओम प्रकाश राजभर के बयान का योगी के मंत्री ने किया समर्थन, जानें- क्या बोले दयाशंकर सिंह

UP Politics: बलिया पहुंचे मंत्री दयाशंकर सिंह ने सब्जियों के बढ़े दाम को लेकर पूछे सवाल पर अजीब जवाब दिया. उन्होंने कहा बढ़ी हुई कीमतों से किसानों को उनकी उपज का दोगुना दाम मिल रहा तो लाभ लेने दीजिये.

Baliya: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर पूरे देश में चर्चा तेज हो गई है. उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री (UP Transport Minister) और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह (Dayashankar Singh) ने यूसीसी को लेकर एक चौंकाने वाला जवाब दिया है. गुरुवार (6 जुलाई) को बलिया (Baliya) पहुंचे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मीडिया से कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाले सब हिंदू हैं. उन्होंने कहा वो तो हम लोग आपस मे कहते हैं कि कोई फिलिस्तीन है, कोई पाकिस्तानी है, कोई अमेरिकन है तो उस पर प्रश्नचिन्ह नहीं लगता है, लेकिन कोई हिंदुस्तानी है तो उस पर प्रश्नचिन्ह लगता है. 

उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सब्जियों की कीमतों में बेतहाशा इजाफा हुआ है. मंत्री दयाशंकर सिंह से जब बढ़ी हुई सब्जियों की कीमतों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने अजीब जवाब दिया, उन्होंने कहा कि किसानों को भी इसका लाभ लेने देंगे? दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश के बड़े- बड़े उद्योगपति बहुत बड़े- बड़े लाभ ले रहे हैं, तो ऐसे में किसानों को भी उनके उपज का दोगुना दाम मिल रहा है तो लेने दीजिये. उन्होंने कहा कि हमलोग तो चाहते हैं कि बलिया में उगने वाली जो सब्जी कम पैसो में बिकती है, उसको बाहर ले जाकर ज्यादा पैसों में बेचें. उसके लिए हम यहां पैकेजिंग हाउस बनाना चाहते हैं.

मंत्री दयाशंकर ने ओपी राजभर के बयान का समर्थन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में मंत्री और यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने ओम प्रकाश राजभर के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि अभी बहुत सारे लोग पाइप लाइन में हैं. जिस दिन राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा, उस दिन सभी पार्टियां टूट जाएंगी. उन्होंने दावा किया कि साल 2014, 2017, 2019 और 2022 में हुए चार चुनावों में दूसरे दलों के बड़े- बड़े नेता मोदी जी और योगी जी की नीतियों से प्रभावित होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं.

ओपी राजभर ने दिया था ये बयान

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओपी राजभर बीते दिनों दावा किया था कि सपा के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं और वो कभी भी पाला बदलने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि कोई विधायक मंत्री बनना चाहता है, कोई सांसद. हम उनका पैगाम बीजेपी तक पहुंचाने का काम करेंगे. उनके इस बयान पर पलटवार करते हुए सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और दूसरे बड़े नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.

ये भी पढ़ें: UP News: रायबरेली में पैर का इलाज कराने गए मरीज का कर दिया पेट का ऑपरेशन? CMS ने दिए जांच के आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget