एक्सप्लोरर

UP News: रायबरेली में पैर का इलाज कराने गए मरीज का कर दिया पेट का ऑपरेशन? CMS ने दिए जांच के आदेश

Raebareli News: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र मौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा यह आरोप झूठे हैं. राजकुमार नामक व्यक्ति जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था, इसके पहले भी वह कई बार आ चुका है.

UP News: रायबरेली में एक मरीज ने जिला अस्पताल के दो डॉक्टरों पर जबरन पेट का ऑपरेशन करने का आरोप लगाया जबकि वह पैर का इलाज कराने जिला अस्पताल गया था. इसकी शिकायत लेकर वह जिलाधिकारी कार्यालय भी पहुंचा जहां से जांच का आश्वासन भी उसे मिला. लालगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले राजकुमार के पैर में काफी गंभीर अल्सर हो चुका है जिसका इलाज कराने वह बार-बार जिला अस्पताल आता है. इसी क्रम में वह अस्पताल आया जहां पर राजकुमार ने डॉक्टरों पर पैसा मांगने और जबरन पैर का इलाज करने की बजाय पेट का ऑपरेशन करने का गंभीर आरोप लगाया.

वहीं जब इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ महेंद्र मौर्य से बात की गई तो उन्होंने कहा यह आरोप झूठे हैं. राजकुमार नामक व्यक्ति जिला अस्पताल में इलाज कराने आया था, इसके पहले भी वह कई बार आ चुका है क्योंकि उसके पैर में नॉन हीलिंग अल्सर है. उसको सजेस्ट भी किया गया कि वह केजीएमसी जाकर अपना इलाज करा ले लेकिन वह यहीं बना रहना चाहता है. उसे जब दूसरे वार्ड में भर्ती कर दिया गया तब उसने वहां मौजूद स्टाफ को धमकी देना शुरू कर दिया कि वह अपना पेट फाड़ कर सबको फंसा देगा और उसने वैसा ही किया. वहीं  उसने अपने पेट में चीरा लगा लिया जिसकी सूचना हमें प्राप्त हुई. मौके पर सर्जन डॉ प्रदीप सहित अन्य स्टाफ पहुंचा और उसके पेट में टांके लगाए गए और उसका इलाज कराया गया. जैसे ही उसे थोड़ा आराम मिला वह बाहर जाकर झूठे आरोप लगाने लगा जो गलत हैं. फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

इससे पहले बरेली से भी एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया था. यहां पर एक अस्पताल में तुतना ऑपरेशन की जगह ढाई साल के बच्चे का एक डॉक्टर ने खतना कर दिया था. इस मामले के बाद हिंदू संगठनों ने अस्पताल और डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था. वहीं जब यह मामला डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के संज्ञान में आया तो उन्होंने सीएमओ को कमेटी गठित कराने के निर्देश दिए. इसके बाद हॉस्पिटल के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया और ओपीडी बंद करवा दी गईं.

UP Politics: ओमप्रकाश राजभर इस दिन करेंगे गठबंधन का एलान, गाजीपुर उपचुनाव पर भी दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
योगी सरकार का अवैध शराब के कारोबार पर एक्शन, गाजियाबाद में जिला आबकारी अधिकारी सस्पेंड
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बारिश से प्रभावित लोगों की मदद कर दिलाएं राहत, CM योगी ने दिए निर्देश
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
बच्चों की सेहत को लेकर योगी सरकार सख्त, भोजन परोसने से पहले होगी गुणवत्ता की जांच
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास
यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत आज होगी रवाना, जानें क्या है इसमें खास

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
अमित शाह से मौलाना मदनी की बड़ी अपील, कहा- 'नाजायज तरीके से आएं तो निकाल फेंके'
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
पंजाब चुनाव में AAP की बड़ी तैयारी, कई सीटों पर बदलेंगे उम्मीदवार
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
कब-कहां है भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5वां टी20, कैसा रहेगा पिच का हाल? जानिए
श्री विष्णु और महिमा नांबियार ‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
‘कॉमरेड कल्याण’ OTT पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
G20 बैठक में 'फैमिली फोटो' पर बवाल, वॉकआउट की धमकी के बाद अमेरिका ने तोड़ी परंपरा
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
थेनी जेल मामले में CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट को किया सस्पेंड
Unesco Report 2026: 2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
2105 तक भी 95% युवा पूरी नहीं कर पाएंगे स्कूली शिक्षा, यूनेस्को की रिपोर्ट
History of O’Clock: समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock, कब हुई इसकी शुरुआत?
Embed widget