एक्सप्लोरर

सोफिया कुरैशी-व्योमिका सिंह पर बयानबाजी को लेकर भड़के योगी के मंत्री असीम अरुण, 'आपको धर्म और जाति के...'

Sofiya Qureshi-Vyomika Singh news: यूपी के मंत्री असीम अरुण ने सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह पर बयानबाजी की आलोचना की और कहा कि वर्दी का सिर्फ एक ही धर्म और जाति होती है, वो है भारतीय.

Asim Arun On Sofiya Qureshi-Vyomika Singh: भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर हुई बयानबाजी पर जमकर सियासत हो रही है. इस बीच यूपी सरकार में मंत्री और पूर्व आईपीएस अधिकारी असीम अरुण की प्रतिक्रिया भी सामने आई हैं. उन्होंने कहा कि जब हम वर्दी पहन लेते हैं तो हमारी केवल एक पहचान बचती है भारतीय. लेकिन, कुछ नेताओं के ये बात समझ नहीं आती है. इसलिए कोई धर्म तो कोई जाति की बात कर रहा है.

असीम अरुण ने कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका सिंह को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लंबी पोस्ट लिखी और कहा, "जय हिंद कर्नल सोफिया कुरैशी, जय हिंद विंग कमांडर व्योमिका सिंह. दोनों को मेरा जय हिंद, केवल जय हिंद. न आदाब, न जय माता दी, न और कुछ! केवल जय हिंद! मुझे विश्वास है कि इसे पढ़ते ही आप मेरा भाव स्पष्ट समझ रहीं होंगी. जब हम वर्दी पहन लेते हैं तो हमारी केवल एक पहचान बचती है भारतीय न धर्म, न जाति, न प्रदेश, न और कुछ, केवल भारतीय. लेकिन, यह सिंपल सी समझ हमारे कुछ नेताओं को नहीं है, आज कोई आपका धर्म देख रहा है और कोई जाति."

कर्नल सोफिया और व्योमिका सिंह को किया सलाम
उन्होंने आगे लिखा, "मुझे विश्वास है कि आप और हमारी सेनाओं के सारे सदस्य इससे बिल्कुल प्रभावित नहीं होंगे, यह आपके डीएनए में है भी नहीं. हम लड़ते हैं तो एक समूह के रूप में, एक पहचान के रूप में, एक देश के रूप में. आपको धर्म और जाति के चश्मे से देखने वाले नेताओं की आज चारों ओर जबरदस्त भर्त्सना हो रही है. मैं भी उनकी निंदा करता हूं. 

उन्होंने लिखा, "8 जनवरी 2022 को वर्दी उतारते समय मैंने अपने वर्दीधारी मित्रों से एक वादा किया था कि वर्दी की इज्जत के लिए हमेशा सबसे आगे खड़ा मिलूंगा. आज वह दिन है. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन मेरी बात सुनकर नाराज होगा और कौन दुश्मनी पाल लेगा. मेरे वर्दीधारी मित्र, खासकर सेना के, सोशल मीडिया पर नहीं लिखते."

असीम अरुण ने लिखा, "दो नेताओं के शर्मनाक बयानों से आपके मन में क्या गुजर रहा होगा मैं समझ सकता हूं. मैं मांग करता हूं कि दोनों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई हो. उनको दंडित करने के लिए और जन सामान्य को भारतीयता के बारे में शिक्षित करने के लिए. आप दोनों वीरांगनाओं को पुनः मेरा जय हिंद!"

सपा सांसद रामगोपाल यादव की मुश्किलें बढ़ीं, व्योमिका सिंह पर टिप्पणी मामले में VHP ने दर्ज कराई FIR

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
शोरूम में कॉफी पी, किया लुंगी डांस, फिर लाखों की बाइक ले उड़ा चोर, वाराणसी में अनोखी चोरी
Chamoli Tunnel Accident Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
Live: 18 लोग रेस्क्यू, CM धामी ने छत्तीसगढ़-झारखंड के मुख्यमंत्री से की बात
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने
हल्द्वानी में खरगे की रैली के बाद शुद्धिकरण यज्ञ पर घमासान, कांग्रेस-BJP आमने-सामने

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget