एक्सप्लोरर

सपा सांसद रामगोपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें, व्योमिका सिंह जाति मामले में VHP ने दर्ज कराई FIR

Vyomika Singh Caste Case: समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव के विंग कमांडर व्योमिका सिंह का जाति पर दिए बयान के खिलाफ मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज हो गया है.

Ram Gopal Yadav On Vyomika Singh: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव द्वारा विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए विवादित बयान के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं. विश्व हिन्दू परिषद ने सपा सांसद के बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है. साथ उनके खिलाफ मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई है. वीएचपी ने रामगोपाल यादव के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. 

वीएचपी केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य डॉ राजकमल गुप्ता दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे और थाने के अंदर बैठ कर हनुमान चालीसा पढ़कर अपना विरोध दर्ज कराया. इसके बाद राजकमल गुप्ता ने रामगोपाल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि सपा नेता विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जिस तरह की जातिसूचक टिप्पणी की है, उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए. 

विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर दिए बयान पर बवाल
दरअसल, रामगोपाल यादव ने गुरुवार को मुरादाबाद की बिलारी तहसील में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच से विंग कमांडर व्योमिका सिंह पर जातिगत टिप्पणी की थी. उन्होंने अपनी टिप्पणी में व्योमिका सिंह और कर्नल सोफिया कुरैशी सहित अन्य सैन्य अधिकारियों की जाति का जिक्र करते हुए कहा, "युद्ध एक मुसलमान, एक जाटव और एक यादव ने लड़ा. ये तीनों पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्ग से आते हैं. ऐसे में बीजेपी इस अभियान का श्रेय कैसे ले सकती है." इसके बाद उनके इस बयान को लेकर विवाद हो गया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सपा नेता पर निशाना साधते हुए कहा था, "सेना की वर्दी जातिवादी चश्मे से नहीं देखी जाती है." उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव द्वारा एक वीरांगना बेटी को जाति की परिधि में बांधना न केवल उनकी पार्टी की संकुचित सोच का प्रदर्शन है, बल्कि सेना के शौर्य और देश की अस्मिता का भी घोर अपमान है.  

योगी सरकार ने खोला खजाना, गरीबों की थाली में समय से पहुंचेगा राशन, अधिकारियों को सख्त निर्देश

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
बाराबंकी में खाद को लेकर हाहाकार! किसान कतारों में, DM बोले- यूरिया-डीएपी की कोई कमी नहीं
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
गाजियाबाद में CWC का खुलासा, 5 साल में मिले 3522 लावारिस बच्चे; नवजातों में ज्यादातर लड़कियां
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब
लखनऊ से देहरादून तक फैला नकली दवाओं का नेटवर्क ध्वस्त, FSDA की जांच में अंतरराज्यीय सिंडिकेट बेनकाब
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'
इमरान मसूद के बयान पर अभिजीत दिपके का पलटवार, कहा- 'ये विपक्ष नहीं, देश के युवाओं का आंदोलन'

वीडियोज

Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था या नहीं? जांच में जुटी CRPF, राहुल ने दिखाए सबूत
CJP Jantar Mantar Protest Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
Live: पैलेट गन चलने के दावों से मची सनसनी, DMRC ने 2 मेट्रो स्टेशनों पर शुरू की सर्विस
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सरकार ने मानी CJP की दो डिमांड, केंद्र से मीटिंग के बाद पार्टी का दावा, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
‘प्रधान को जाना ही होगी, 3 मांगें हो पूरी’, पैलेट गन पीड़ित छात्र के साथ राहुल गांधी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
SC On Paper Leak: नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
नीट पेपर लीक पर केंद्र ने SC से कहा - 'उठाए जा रहे हैं कई बड़े कदम, 1 सप्ताह में देंगे विस्तृत जानकारी'
Embed widget