एक्सप्लोरर

UP: 'सपा शासन में पुलिस को कार के बोनट पर लटकाया जाता था', योगी के मंत्री का बड़ा बयान

Moradabad News: यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने सपा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस की पिटाई होती थी और कार के बोनट पर लटका दिया जाता था.

UP News: उत्तर प्रदेश में अभी ब्रजेश पाठक और अखिलेश यादव के बीच डीएनए विवाद थमा भी नहीं था कि योगी सरकार में एक और मंत्री ने समाजवादी पार्टी को लेकर तीखा बयान दिया है, जिसके बाद सियासी तापमान और बढ़ गया है. यूपी सरकार में रालोद कोटे से कैबिनेट मंत्री अनिल सिंह ने सपा को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार में पुलिस की पिटाई होती थी और कार के बोनट पर लटका दिया जाता था.

अनिल सिंह गुरुवार को मुरादाबाद में आयोजित चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहीं उन्होंने वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर कहा कि अगर भारत सरकार कोई फैसला लेती है तो उनकी पार्टी को कोई दिक्कत नहीं होगी.

कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनिल सिंह ने सपा सरकार के समय की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा, "जब हम विपक्ष में थे, तब हमने देखा कि सपा के लोग पुलिस वालों को कार के बोनट पर बिठाकर उनकी पिटाई करते थे, तो लिहाजा कानून-व्यवस्था पर सपा को बोलने का कोई अधिकार नहीं है." बता दें कि यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सवाल उठाए थे.  

सावरकर को भारत रत्न पर कोई आपत्ति नहीं- अनिल सिंह

उधर शिवसेना की ओर से वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर अनिल सिंह ने कहा कि हमारे देश में विभिन्न धर्म और जातियों के लोग रहते हैं. चौधरी चरण सिंह को मानने वाले उनकी मांग करते हैं, ठीक वैसे ही सावरकर को मानने वालों ने मांग की है. यह निर्णय भारत सरकार को करना है, इसमें हमें कोई आपत्ति नहीं.

ऑपरेशन सिंदूर पर अनिल सिंह ने सपा को घेरा

इसके अलावा सपा की ओर से ऑपरेशन सिंदूर पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए अनिल सिंह ने कहा कि सपा हमेशा सवाल खड़ा करती है. जब देश में मासूम लोगों की हत्या हुई, तब जवाबी कार्रवाई की गई. विपक्ष ने एकजुट होकर सरकार का साथ देने की बात कही थी, फिर सबूत मांगने की क्या जरूरत.

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कांग्रेस की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर पर सवाल उठाने पर अनिल सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि सर्वदलीय बैठक में शशि थरूर शामिल हुए और सभी ने सहमति जताई, लेकिन इसके बाद भी कांग्रेस सवाल उठा रही है, जो गलत है.

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
'राम जी से घात का पैसा...', अखिलेश यादव ने कविता के जरिए कसा BJP पर तंज
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
माउंट यूनाम की चोटी पर दिखा PDA का नाम, अखिलेश यादव ने दी बधाई
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि आज, CM योगी ने ऐसे किया याद

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget