एक्सप्लोरर

यूपी में पता नहीं बताने पर युवक ने बोतल मारकर दुकानदार का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

Noida Crime News: प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि सिमरन गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 अगस्त को सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास उसके पिता पर हमला हुआ.

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर-20 क्षेत्र में पता नहीं बताने पर एक दुकानदार पर हमला करने की घटना सामने आई है. सेक्टर-20 थाने में एक युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक व्यक्ति ने घड़ी की दुकान का पता नहीं बताने पर उसके पिता के ऊपर सोडे की बोतल से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को सिमरन गुप्ता पुत्री चंद्र प्रकाश गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 17 अगस्त को सेक्टर-18 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास उसके पिता मास्क की दुकान लगाकर मास्क बेच रहे थे. तभी फैजल नाम का एक लड़का वहां पर आया और उसने पूछा की घड़ी की दुकान कहां पर है.

Noida News: नोएडा में यमुना का जलस्तर बढ़ा, पांच बाढ़ चौकियां स्थापित, प्रशासन अलर्ट

चंद्र प्रकाश गुप्ता ने फैजल से क्या कहा?

चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उन्हें घड़ी की दुकान के बारे में नहीं पता है. इस बात से आक्रोशित फैजल चंद्र प्रकाश से झगड़ा करने लगा, तथा उसने पास में ही सोडा बेचने वाले की दुकान से बोतल उठाकर चंद्र प्रकाश के सिर पर वार किया. इसके अलावा फैजल ने चंद्र प्रकाश के साथ गाली गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.

थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में चंद्र प्रकाश गुप्ता के सिर पर गंभीर चोट आई है और उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उन्होंने बताया कि बीती रात को युवती ने घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
'टुकुर टुकुर ताकते रह गए', अखिलेश पर ओम प्रकाश राजभर का तंज
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र
PM मोदी ने की योगी सरकार की तारीफ, UP की इस खास चीज का किया जिक्र
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी में औवैसी से गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? साफ कर दी तस्वीर
यूपी में औवैसी से गठबंधन करेंगे अखिलेश यादव? साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget