एक्सप्लोरर

Meerut News: टोल पर फौजी के साथ मारपीट के मामले में क्या बोले पूर्व सैनिक और पीड़ित जवान की मां?

Meerut News: यूपी के मेरठ में फौजी के साथ मारपीट की घटना का वीडियो तो पूरे देश ने देखा है लेकिन उस वीडियो को देखकर फौजी की मां सुनीता सहम गई थी. वहीं इस मामले पर अब सैनिकों ने प्रतिक्रिया दी है.

यूपी के मेरठ में पिछले दिनों भूनी टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान कपिल के साथ मारपीट का वीडियो सामने आया था. जिसमें टोलकर्मी मामूली सी बात पर सेना के जवान को बुरी तरह पीट रहे हैं. जिसके तूल पकड़ने के बाद मामला गरमा गया था. 

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं अब मारपीट के मामले में सेना के जवान की मां और पूर्व सैनिकों की प्रतिक्रिया सामने आई है. 

क्या बोली फौजी कपिल की मां?

फौजी कपिल की मां सुनीता का कहना है की घटना वाली रात उसको सिर्फ यही बताया गया की कपिल के साथ सिर्फ मारपीट हुई है लेकिन अगले दिन सुबह जब उसने मारपीट का वीडियो देखा तो वह भी एक बार को सहम गई थी सुनीता का कहना है की कपिल को इतने लोग मिलकर इस तरह से मार रहे थे जैसे कोई जानवर को मार रहा हो.

वहीं सुनीता इस बात को बताते बताते भावुक हो जाती है उनका कहना है की सेना का जवान होते हुए भी उसके बेटे के साथ इतनी बुरी तरह से घटना को अंजाम दिया गया वह चाहती है कि सभी आरोपियों पर सबसे सख्त कार्रवाई हो. 

बता दें सुनीता अपने बेटे कपिल से अभी तक नहीं मिल पाई है लेकिन वीडियो कॉल से जब भी सुनीता बात करती है तो कपिल उसको विश्वास दिलाता है कि वह बिल्कुल ठीक है जल्द ही सुनीता अपने बेटे से मिलने के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल जाएगी फिलहाल कपिल का इलाज मिलिट्री हॉस्पिटल में सेना की देखरेख में चल रहा है.

पूर्व सैनिकों का मिला समर्थन

मेरठ के टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ हुई मारपीट के मामले में अब सेना  के पूर्व सैनिक भी जवान कपिल के समर्थन में सड़कों पर उतर आए हैं  पूर्व सैनिकों का कहना है की टोल प्लाजा पर  जवान कपिल के साथ हुई मारपीट का मामला बेहद ही गंभीर है उन्होंने मिलिट्री हॉस्पिटल में जाकर फौजी कपिल से मुलाकात की उसका हाल जाना. 

पूर्व सैनिक ने बताया कि कपिल ने उनसे मुलाकात करते हुए बताया कि किस तरह से सिर्फ आर्मी का आई कार्ड टोल कर्मियों को दिखाने पर ही टोलकर्मी इतने भड़क गए कि उसके साथ जानवरों जैसी मारपीट करते हुए इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया. 

पीड़ा से गुजर रहा है फौजी

पूर्व सैनिकों ने बताया कि कपिल इस वक्त बेहद ही मानसिक पीड़ा से गुजर रहा है उसके पेट में और पैर में भी गंभीर छोटे हैं जिस वजह से कपिल खड़ा भी नहीं हो पा रहा है पूर्व सैनिकों ने बताया की शरीर के घाव से ज्यादा इस वक्त कपिल को मानसिक पीड़ा ज्यादा है. 

इस घटना से कपिल बेहद आहत है. वही पूर्व सैनिकों ने कहा की टोल प्लाजा पर लगाए गए 20 लाख के जुर्मानो को सरकार को को देने के बजाय इस जुर्माने की राशि पीड़ित परिवार को ही दी जानी चाहिए.

आईकार्ड देखते ही गुस्साए टोलकर्मी

जैसे ही कपिल ने अपना सेना का आई–कार्ड दिखाते हुए कहा कि मैं एक फौजी हूं, मैं ऑपरेशन सिंदूर में भी रहा हूं और नौकरी पर वापस लौट रहा हूं, अगर लेट हो गया तो मेरी फ्लाइट छूट जाएगी. इतना सुनते ही टोल कर्मचारियों ने गाली गलौज करते हुए फौजी कपिल के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया. सबसे पहले कपिल का आई कार्ड छीन कर फेंका गया. 

धीरे-धीरे टोल पर जाम सभी टोल कर्मचारी फौजी कपिल पर टूट पड़े. फौजी कपिल को टोल पर लगे लोहे के पोल से बांधकर पीटा गया. घटना के चश्मदीद फौजी कपिल के भाई शिवम ने बताया कि उन्होंने बीच बचाव किया तो उनके साथ भी जमकर हाथापाई की गई. जिसमें प्रदीप का हाथ पैर और सिर में गंभीर चोटें आई. घटना के चश्मदीद  शिवम ने बर्बरता को पूरा सच बताया है. 

सुधीर चौहान वेस्ट यूपी में लगातार ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहे हैं. 23 साल का अनुभव है. मेरठ की क्राइम, राजनीति और सामाजिक खबरों पर नजर रखते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget