एक्सप्लोरर

महोबा में निर्धारित वेतन न मिलने पर आउटसोर्स मीटर रीडरों ने खोला मोर्चा, नारेबाजी कर जताई नाराजगी

Mahoba News: महोबा में आउटसोर्स मीटर रीडरों ने हंगामा काटा है. वेतन कटौती पर गुस्साए कर्मचारियों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय में नारेबाजी की है. कंपनी पर नियमविरुद्ध वेतन देने का आरोप लगाया है.

महोबा में निजी कंपनी द्वारा बिजली विभाग में कार्यरत आउटसोर्स मीटर रीडरों को शासन द्वारा निर्धारित वेतन तय होने के बावजूद भुगतान न मिलने से नाराजगी फैल गई है. इस मामले से परेशान मीटर रीडर बुधवार (10 सितंबर) को बड़ी संख्या में श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय पहुंचे. 

श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की. कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा वेतन में भारी कटौती की जा रही है, जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया है.

मामले पर क्या बोले कर्मचारी?

कर्मचारियों ने बताया कि वे टीडीएस कंपनी के माध्यम से विद्युत बिल निकालने का कार्य कर रहे हैं. तीन से चार महीने काम कराने के बाद उन्हें केवल एक माह का अधूरा वेतन दिया गया. जो राशि उन्हें दी जाती है, वह 2500 से 3000 रुपये तक होती है. इतने कम पैसों में परिवार का भरण-पोषण संभव नहीं है. 

कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी द्वारा मानक वेतन देने का नियम है प्रोब व ओसीआर बिल बनाने पर 7 रुपये 62 पैसे और मैनुअल बिल बनाने पर 4 रुपये 95 पैसे मिलना चाहिए. मगर कंपनी नियमों को ताक पर रखकर महज 3 रुपये 33 पैसे प्रति बिल की दर से भुगतान कर रही है.

कम वेतन से जीवन संकट में है: कर्मचारी

आउटसोर्स कर्मचारी योगेश गुप्ता, अनूप शुक्ला और भाई जी तिवारी ने कहा कि इस तरह की कम वेतन से उनका जीवन संकट में है. मेहनत करने के बाद भी परिवार की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही हैं. कर्मचारियों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की.

वहीं, श्रम प्रवर्तन अधिकारी महन्थ प्रजापति ने कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर दैनिक भोगी कर्मचारियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी. 

अधिकारी ने भरोसा दिलाया कि वेतन विसंगति दूर कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. श्रम प्रवर्तन कार्यालय में पहुंचे मीटर रीडरों ने स्पष्ट कहा कि यदि उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget