एक्सप्लोरर

Mahoba News: महोबा में दोस्तों ने मिलकर की दोस्त की हत्या, धारदार हथियार से उतारा मौत के घाट, हड़कंप

Mahoba News: यूपी के महोबा में शराब पार्टी के दौरान युवक की उसके ही साथियों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है जिसके बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

महोबा जनपद में दिनदहाड़े एक युवक की उसके ही दो साथियों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी. इस वारदात ने इलाके को दहला दिया है. शराब पीने के दौरान हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और देखते ही देखते युवक की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई.

सूचना पर एएसपी सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गई है. आपको बता दें कि दिनदहाड़े हत्या की वारदात चरखारी कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव की है. जहां मृतक उदयभान अहिरवार अपने दो साथियों 62 वर्षीय भारत सिंह राजपूत और 30 वर्षीय मूलचन्द्र अहिरवार के साथ घर के एक कमरे में बैठकर शराब पी रहा था. 

शराब पीने का लेकर हुई कहासुनी

इसी दौरान तीनों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भारत सिंह और मूलचन्द्र ने उदयभान पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया. हमले में उदयभान बुरी तरह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वारदात को अंजाम देकर दोनों हत्यारोपी आरोपी मौके से फरार हो गए. 

घटना के बाद मृतक के पिता मइयादीन और बेटी खुशबू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव के ही दबंगों ने शराब पार्टी के दौरान उदयभान की हत्या की है. हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए. बताया गया कि दोनों आरोपी मृतक के साथी थे जो अक्सर अकसर मृतक के साथ बैठकर शराब पिया करते थे और उन्होंने ही खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया.

परिजनों को चीखपुकार से लगी लोगों की भीड़

 मृतक के परिवार की चीख पुकार सुनकर की गांव में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी. एएसपी वंदना सिंह और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. और फोरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन में जुटी हुई है. 

दिनदहाड़े हुई इस जघन्य हत्या से पूरे गांव में दहशत फैल गई है. मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं.  अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि परिजनों की तैयारी के आधार पर दो हत्या आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 वहीं उदयभान की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी हुई है. गांव के लोग भी इस वारदात को लेकर दहशत और आक्रोश में हैं और लगातार पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, UP में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू
योगी सरकार में शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, UP में 15,012 पदों पर भर्ती शुरू
कांग्रेस ने तेज की UP चुनाव की तैयारियां, प्रभारी राजेंद्र पाल ने आजमगढ़ में किया संवाद
कांग्रेस ने तेज की UP चुनाव की तैयारियां, प्रभारी राजेंद्र पाल ने आजमगढ़ में किया संवाद
'DM अंकल हमारा स्कूल टूट गया है बनवा दीजिए', बाराबंकी में मासूम बच्चों की अपील
'DM अंकल हमारा स्कूल टूट गया है बनवा दीजिए', बाराबंकी में मासूम बच्चों की अपील
मुजफ्फरनगर: प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग की वारदात से सनसनी
मुजफ्फरनगर: प्रेमी के पिता की गोली मारकर हत्या, ऑनर किलिंग की वारदात से सनसनी

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
ध्यान दें UPI Users! आपको नहीं देना होगा एक फूटी कौड़ी भी चार्ज, ये दुकानदार-बैंक का मामला
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
'एक फार्म हाउस में मेरी हत्या का प्लान...', चंद्रशेखर आजाद का बड़ा दावा
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
6,6,6,6 और 7 चौके, संजू सैमसन की वैभव सूर्यवंशी जैसी बैटिंग; स्ट्राइक रेट उड़ा देगा होश
'लस्ट स्टोरीज 3' से 'इरुमुडी' तक, नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में
नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते गर्दा उड़ाएंगी ये 5 फिल्में, चेक करें लिस्ट
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
असदुद्दीन ओवैसी ने UP चुनाव पर साफ की तस्वीर, कहा - 'हम गठबंधन...'
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
मणिपुर में एक और हिंसा की घटना, उग्रवादियों ने 2 महिलाओं में मारी गोली
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
लेट्यूस की खेती में कैसे मिलेगा मुनाफा? समझें पूरा तरीका
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Delhi-NCR के स्कूलों में 2 महीने स्पोर्ट्स पर रहेगी रोक, CAQM ने जारी किए निर्देश
Embed widget