एक्सप्लोरर

शराबी पति की मारपीट से तंग आकर मां-बेटी ने खाया जहरीला पदार्थ, दोनों जिला अस्पताल में भर्ती

UP News: यूपी के महोबा में एक महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी ने शराबी पिता से तंग आकर जहर खा लिया. शराबी पति पर आरोप है कि वह आए दिन शराब के नशे में पत्नी और बेटी को मारता था.

Mahoba News: महोबा में शराबी पति से तंग आकर मां-पुत्री ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया. दोनों ने जान देने की कोशिश की, जिन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. आए दिन शराबी पति की मारपीट और प्रताड़ना से परेशान मां-बेटी ने जान देने का प्रयास किया है. दोनों ने कई बार शराबी व्यक्ति को भी समझाया लेकिन वो फिर अपनी आदतों से बाज नहीं आया.

दरअसल आपको बता दें कि पूरा मामला जनपद के श्रीनगर कोतवाली कस्बा क्षेत्र के भैरवगंज मोहल्ले का है. जहां पर शराबी पति की प्रताड़ना और मारपीट से तंग आकर 35 वर्षीय एक महिला ने 18 वर्षीय अपनी पुत्री के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. परिजन बताते हैं कि पति रामस्वरूप घर में रोजाना शराब पीकर अपनी 35 वर्षीय पत्नी ममता और पुत्री नीलम के साथ मारपीट कर रहा था, यही नहीं शराब के नशे में घर में आए दिन होते कलह से सभी परेशान हो रहे थे. पति रामस्वरूप की शराब पीने की आदत से मां-बेटी दोनों परेशान थे. जिसको लेकर कई बार रामस्वरूप को समझाने और शराब छुड़ाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसके नशे की आदत ने घर के माहौल को इस कदर खराब कर दिया कि घर में अशांति और हंगामा से दोनों तंग आ गए.

रोजाना की मारपीट से तंग आकर मां-बेटी ने खाया जहर
आज फिर जब पति ने शराब पीकर हंगामा किया तो दुखी ममता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की. मां को जहर खाता देख 18 वर्षीय पुत्री नीलम ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की. जैसे ही इसकी खबर परिजनों को मिली तो सभी के होश उड़ गए. तत्काल मां बेटी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए. जहां दोनों को भर्ती कर लिया गया है. महिला और उसकी बेटी का उपचार किया जा रहा है.

मामले में अभी तक किसी भी तरह की शिकायत दर्ज नहीं
इस मामले को लेकर श्रीनगर कोतवाली प्रभारी शिवपाल बताते हैं कि भैरवगंज मोहल्ले में शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने अपनी पुत्री के साथ कोई जहरीला पदार्थ खाया है. जिसकी सूचना मिली थी दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया. दोनों की हालत सामान्य है. इस मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत कोतवाली में नहीं आई है. यदि कोई शिकायत मिलती है तो फिर जांच कर कार्यवाही करेंगे.

यह भी पढ़ें- महाकुंभ में आने वाले इन श्रद्धालुओं को नहीं लेना होगा रेल टिकट! भारतीय रेलवे कर रही बड़ी प्लानिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget