एक्सप्लोरर

महाकुंभ में आने वाले इन श्रद्धालुओं को नहीं लेना होगा रेल टिकट! भारतीय रेलवे कर रही बड़ी प्लानिंग

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ में 45 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. ऐसे में रेलवे की ओर से सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए टिकट खरीदने की अनिवार्यता को खत्म किया जा सकता है.

Mahakumbh 2025 Prayagraj: प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार की ओर से कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही है. सीएम योगी ख़ुद महाकुंभ की तैयारियों पर नजर रख रहे हैं. वहीं केंद्र सरकार की ओर से महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी है. सूत्रों की माने तो सरकार जनरल कोच की टिकट खरीदने की अनिवार्यता खत्म करने पर विचार कर रही है. 

प्रयागराज महाकुंभ में इस बार देशभर से 45 करोड़ श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. ऐसे में रेलवे की ओर से खास तैयारियां की जा रही है. रेलवे यात्रियों की सुविधा को देखते हुए नए विकल्पों पर विचार कर रही हैं. माना जा रहा है कि इतनी बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए रेलवे सामान्य श्रेणी के यात्रियों के लिए टिकट खरीदने की अनिवार्यता को खत्म कर सकती है. जिसके बाद उन्हें जनरल कोच के लिए टिकट खरीदने की जरूरत नहीं होगी. इसके लिए जरुरी बातों पर मंथन किया जा रहा है. 

रेलवे ने यात्रियों को लेकर लिया फैसला
प्रयागराज में महाकुंभ का मेला 45 दिनों तक चलेगा, जिसे देखते हुए रेलवे तीन हजार अतिरिक्त ट्रेन चलाएगा जो 13 हजार से ज्यादा फेरे लगाएंगी. रेलवे का अनुमान है कुंभ के दौरान यहां रोजाना पांच लाख से ज्यादा यात्रियों के जनरल कोच से सफर करने की उम्मीद है. ऐसे में इतने यात्रियों के लिए एक दिन में टिकट उपलब्ध कराना आसान नहीं होगा. इसके लिए रेलवे को ज्यादा संसाधनों की जरुरत होगी. 

रेलवे का मानना है कि इतने यात्रियों के लिए ज्यादा टिकट काउंटर बनाने की जरुरत होगी और अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाना होगा जो मुश्किल काम हो सकता है. रेलवे ने टिकट स्कैनर से टिकट लेने का भी ट्रायल किया लेकिन ज्यादा सख्या होने पर नेटवर्क जाम होने की समस्या भी आ सकती है. यहीं नहीं भीड़ के चलते टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लगने जैसी दिक्कते हो सकती है जिससे कोई हादसा भी हो सकता है ऐसे में रेलवे महाकुंभ से लौटने वाले यात्रियों के लिए जनरल कोच में बिना टिकट यात्रा के प्रावधान पर विचार कर रहा है. 

जानकारी के मुताबिक ये सुविधा उन्हीं श्रद्धालुओं को मिलेगी जो महाकुंभ में शामिल होकर वापस जा रहे हैं और जनरल कोच से यात्रा करेंगे. बाकी श्रेणियों में यात्रा करने के लिए टिकट खरीदना जरूरी होगा. इसके साथ ही ऐसा नहीं है कि यात्री कुंभ से कितना भी लंबा सफर कर सकते हैं. इसके तहत श्रद्धालु प्रयागराज से 200-250 किमी लंबी दूरी का ही सफ़र कर सकते हैं. आगे जाने के लिए उन्हें टिकट लेना होगा. ऐसे यात्री ट्रेन में टीटीई से टिकट ले सकते हैं. 

संभल में 50 साल पुराने नक्शे से हो रही जांच, मौके पर पहुंची टीम कब्रिस्तान, ग्राम समाज, आबादी का कर रही निरीक्षण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Highlights: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
MLC चुनाव: काशी-मथुरा जीतने के बाद सपा बोली- 'प्रभु का मिला आशीर्वाद', भड़की BJP
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट
आजम और अब्दुल्ला 348 दिन बाद आएंगे जेल से बाहर! किस दिन? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
महाराष्ट्र MLC चुनाव: हार से निराश BJP? कहा- 'शिंदे गुट ने नहीं निभाया गठबंधन का धर्म'
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'

Embed widget