एक्सप्लोरर

लखनऊ में भयानक विस्फोट से इलाके में दहशत, दो की मौत, चार लोग गंभीर रूप से घायल

Lucknow News: यूपी के लखनऊ में आज अचानक एक घर में विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोगों की घायल होने की खबर है.

लखनऊ के गुडंबा स्थित बेहटा इलाके के घर मे अचानक विस्फोट हुआ और पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना में दो लोगों की मौत हो गयी है और बीडीएस टीम मौके पर जांच कर रही है.

विस्फोट इतना भयानक था कि पूरे घर के परखच्चे उड़ गए और पड़ोस के आधा दर्जन मकान क्षतिग्रस्त हो गए घटना में दो की मौत हो चुकी है चार लोग घायल है जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही.

पूरे मामले पर एक नजर 

जैद अपने घर मे आराम से सो रहे थे उनकी पत्नी जैसे ही कमरे के पास पहुंची अचानक विस्फोट की आवाज आई और पूरी दीवार जैद पर गिर गयी. पत्नी ने शोर मचाया और मलबे से पति को बाहर निकाला.

यही पड़ोस में किराये का घर लेकर रह रहे अब्दुल अजीज थोड़ी दूरी पर काम कर रहे थे अचानक धुएं का गुबार उठा और ये अपने घर की ओर भागे घर पहुंचे तो सामान बिखरा था घर मलबे में तब्दील हुआ था और बेटी घायल अवस्था मे थी.

 उस मंजर को बयां करके ये अभी भी कांप जा रहे हैं. जांच कर रही बीडीएस टीम को घर के मलबे से दस्तावेज मिले हैं.बीडीएस प्रभारी हनुमान प्रसाद ने एबीपी न्यूज को बताया कि प्राथमिक जांच में पटाखे के बारूद के सबूत प्राप्त हुए हैं. वहीं इस मामले में दो की मौत की पुष्टि हुई है.

मामले पर क्या बोले अधिकारी?

बीडीएस प्रभारी हनुमान प्रसाद ने बताया है कि इसमे पटाखे के बारूद के सबूत मिले हैं जिसकी जांच बीडीएस टीम कर रही है. फिलहाल पटाखे के सबूत सामने आए हैं जिसके बारूद से यह बड़ा विस्फोट हुआ है.

वहीं डीएम विशाख जी ने इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि की जानकारी दी है. बता दें विस्फोट आलम के घर में हुआ है जिसके चार बेटे थे. घटना के वक्त उसके घर में मेहमान भी आये हुए थे. इसके साथ ही पड़ोस के लोग भी नहीं जानते थे कि पटाखा बनाया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
'पंडित के कहने पर मनहूस कहते थे ससुरालवाले', नवविवाहिता की मौत पर बोली मां
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
डिंपल यादव बनेंगी UP की CM? इन तस्वीरों से सियासी गलियारों में हलचल
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
उत्तरकाशी में भूस्खलन से संग्राली-महीडांडा मार्ग बंद, सैकड़ों वाहन फंसे
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं
CM योगी के इस फैसले से मायावती खुश, अखिलेश यादव पर जमकर बरसीं

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
बांकीपुर: प्रशांत किशोर या BJP कौन आगे? 3 ताजा सर्वे ने किया हैरान
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
कावेरी के पानी पर तमिलनाडु-कर्नाटक के बीच विवाद, स्टालिन बोले- 'CM विजय की चुप्पी...'
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
टीम में नहीं मिली जगह तो 17 साल की क्रिकेटर ने लगाई फांसी, महाराष्ट्र की घटना
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget