एक्सप्लोरर

Gorakhpur News: बीजेपी MLA के भाई ने सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी, विधायक ने कहा- '25 साल से कोई रिश्ता नहीं'

Gorakhpur News: यूपी के गोरखपुर में भाजपा विधायक के भाई ने सीएम योगी पर अभद्र टिप्‍पणी की है जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. इस मामले में विधायक ने कहा मेरा 25 साल से कोई रिश्ता नहीं है.

यूपी के गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा सीट से भाजपा विधायक महेन्‍द्र पाल सिंह के भाई भोलेन्‍द्र पाल सिंह ने गुरुवार की रात फेसबुक पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विपिन सिंह और मुख्‍यमंत्री के ओएसडी बल्‍लू राय पर अभद्र टिप्‍पणी की है. इस मामले में 3 दिन में गोरखपुर के 4 थाने में आरोपी के खिलाफ 6 एफआईआर दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है. 

हालांकि बीजेपी विधायक महेन्‍द्र पाल सिंह ने भाई के इस कृत्‍य पर माफी मांगते हुए कहा है कि भाई से खून के रिश्‍ते को वे नकार नहीं सकते, लेकिन उनका 25 साल से अपने भाई से कोई संबंध नहीं है. उसके और परदे पीछे से बीजेपी की छवि धूमिल करने का कुचक्र रचकर षड्यंत्र करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

विधायक के भाई पर दर्ज हुईं 6 एफआईआर 

गोरखपुर में भाजपा विधायक महेंद्र पाल सिंह के भाई पर 3 दिन में 4 थानों में 6 एफआईआर दर्ज कराई गई है. विधायक के भाई भोलेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार रात फेसबुक पर सीएम योगी, उनके ओएसडी और ग्रामीण क्षेत्र के एक विधायक पर अभद्र टिप्पणी की थी. पोस्ट वायरल होने के बाद परिवार के लोगों ने पोस्ट डिलीट कर दी. भोलेंद्र सिंह फरार है. 

पुलिस ने उसके घरवालों से पूछताछ की. उसकी तलाश में क्राइम ब्रांच सहित कई थानों की टीमें लगाई गई हैं, लेकिन अब तक उसकी लोकेशन नहीं मिल सकी है. शनिवार रात भोलेंद्र के ईंट-भट्ठे पर एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, आबकारी विभाग की टीम और पुलिस ने छापा मारा. यहां टीम को कच्ची शराब बनाने के सबूत मिले हैं. भारी मात्रा में लहन भी बरामद की गई.

यह था पूरा मामला 

गोरखपुर पिपराइच के पूर्व विधायक और सैंथवार समाज के नेता रहे स्व. केदार सिंह की प्रतिमा हटाने की चर्चा से सैंथवार मल्ल महासभा ने विरोध किया था. गोलघर स्थित 95 हजार वर्ग फीट जमीन को उद्योगपति ओमप्रकाश जालान की कंपनी ने फ्रीहोल्ड करा लिया था. इसकी रजिस्ट्री भी 2003 में हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जमीन खाली करा ली गई.

इसी बात को लेकर भोलेंद्र पाल सिंह ने गुरुवार देर रात फेसबुक पोस्ट लिखा था. इसमें गालियां और अभद्र बातें लिखी थीं. भोलेंद्र पाल सिंह, पिपराइच से लगातार दूसरी बार विधायक महेंद्र पाल सिंह के सगे भाई हैं. इस पोस्ट के बाद भोलेंद्र पाल सिंह पर छह FIR दर्ज की गईं, इनमें एक FIR ईंट-भट्ठे पर छापे के दौरान कच्ची शराब बनाए जाने की है.

आरोपी के ईंट-भट्ठे पर छापेमारी

विधायक महेंद्र पाल सिंह तीन भाई हैं. तीनों भाइयों के अलग-अलग ईंट-भट्ठे हैं. महेंद्र पाल ईंट-भट्ठा निर्माता समिति के अध्यक्ष भी हैं. शनिवार को भोलेंद्र के बेला कांटा में स्थित ईंट-भट्ठे पर छापेमारी के दौरान 3 ट्रैक्टर और 2 ट्रॉली बरामद की गईं. 

कृषि कार्य के बजाय इनका उपयोग कामर्शियल कामों में किया जा रहा था. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत इन वाहनों को सीज कर दिया गया है. एसडीएम की शुरुआती जांच में सामने आया कि भोलेंद्र का ईंट-भट्ठा अवैध रूप से चल रहा है.

इन लोगों ने दर्ज कराई एफआईआर

28 अगस्‍त को मीडिया सेल में तैनात कॉन्स्टेबल रामबोध, 29 अगस्त को रामगढ़ताल थाने में भरवलिया बुजुर्ग के रहने वाले निवासी संजीव कुमार त्रिपाठी, 30 अगस्त को बेलवा चौराहा निवासी गंगेश तिवारी ने पिपराइच थाने, 30 अगस्त को डुहिया लालपुर टीकर निवासी राकेश सिंह ने खोराबार थाने, 31 अगस्त को पिपराइच थाने में आबकारी विभाग की ओर से भोलेंद्र पाल सिंह पर FIR कराई गई.

31 अगस्त को ही पिपराइच के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र कुमार जायसवाल की तहरीर पर भोलेंद्र पाल सिंह, संतोष विक्रम सिंह और मोनू सिंह के खिलाफ पिपराइच थाने में केस दर्ज हुआ.

इस मामले पर क्या बोले विधायक?

इस संबंध में आरोपी के भाई गोरखपुर के पिपराइच विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक महेन्‍द्र पाल सिंह ने कहा कि उसने गलत काम किया है. वे यूपी और भारत के लोकप्रिय मुख्‍यमंत्री हम सभी के अभिभावक, ओएसडी बल्‍लू राय और विधायक जी के साथ भोलेन्‍द्र पाल सिंह ने किया है, वो अक्षम्‍य है. वो बहुत ही गलत मानसिकता को दर्शाता है. ऐसे किए हुए कृत्‍य के लिए वे मुख्‍यमंत्री और सभी लोगों से माफी मांगते हैं. 

इन्‍हीं कृत्‍यों की वजह से ये संयुक्‍त परिवार आज से 25 साल पहले पारिवारिक बंटवारा हुआ था. वो किसी की बात नहीं मानते थे. व्‍यवसाय में भी बाधा डालते थे. उनके विकास अवरुद्ध होते थे. उसके बावजूद वो लगातार उनके बारे में सोशल म‍ीडिया पर गलत टिप्‍पणी करने की वजह से परिवार में भी कई बार बैठकर बात हुई.

वो शराब पीने के आदी हैं. रोज दिन-रात शराब पीते हैं. शराब पीकर क्‍या लिखेंगे इसका उन्‍हें होश भी नहीं रहता है. कुछ गलत लोगों के हाथों उकसाने पर ऐसे कार्य को अंजाम देते हैं.

कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की

भाजपा विधायक महेन्‍द्र पाल सिंह ने कहा कि जो ऐसे लोग हैं, उन्‍हें भी चिह्नित करके कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए. ऐसे लोग परदे के पीछे रहकर किसी को उकसाकर लोगों और पार्टी की छवि को खराब करते हैं. पार्टी निरंतर अच्‍छे कार्य कर रहे हैं. 2014 से केन्‍द्र और 2017 से भाजपा की प्रदेश में सरकार है. अच्‍छे कार्य हो रहे हैं. ये विपक्षियों को पच नहीं रहा है. 

पूर्व सपा विधायक स्‍व. बाबू केदारनाथ सिंह और जालान के बीच मुकदमा चल रहा था. जालान के मुकदमा जीतने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने आवास को खाली करने का आदेश दिया. वे आवास खाली नहीं कर रहे थे. इस बार कड़े निर्देश के बाद बंगला खाली हो गया. मूर्ति को लेकर समाज की भावनाओं को लेकर उनका भी सम्‍मान होना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
लखनऊ अग्निकांड इमारत गिराने की होगी रिकवरी, 26.14 लाख वसूलेगा LDA
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
UP Politics: दिल्ली में फंसे रहे अखिलेश-राहुल, CM योगी ने 219 सीटों पर बनाई पहुंच
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू
नोएडा के बैंक्वेट हॉल में लिफ्ट गिरी, पुलिस ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
PAK के गृहमंत्री Gen-Z से डरे! दिल्ली के CJP प्रोटेस्ट का किया जिक्र, बोले- सिस्टम फेल
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
जर्जर थी इमारत, ढहने से 9 लोगों की मौत, चीख-पुकार से दहला भिवंडी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
PAK को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शान मसूद
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब! क्या खुद उलझ गई बीजेपी सरकार?
E20 फ्यूल पर संसद में अलग-अलग जवाब देकर कैसे उलझ गई बीजेपी सरकार?
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
यूपी चुनाव: चंद्रशेखर आजाद ने उतारे उम्मीदवार, 45 सीटों की पूरी लिस्ट देखें यहां
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget