एक्सप्लोरर

यूपी में एयरपोर्ट की तरह बनेंगे ये 54 बस अड्डे, यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं, UPSRTC का बड़ा फैसला

UP News: यूपी में जिन 54 बस स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा उनका चयन कर लिया गया है. यहां पर खाने पीने की दुकानों के साथ गेस्ट हाउस, पार्किंग, फूड कोर्ट और स्वच्छ शौचालय जैसी सुविधाएं होंगी.

UP News: उत्तर प्रदेश की रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं देने के लिए परिवहन विभाग की ओर से खास तैयारी की गई है. इसके तहत राजधानी लखनऊ के कैसरबाद और जानकीपुरम बस स्टेशनों समेत 54 बस स्टेशनों का कायाकल्प करने की तैयारी की गई है. जहां पर लोगों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं होंगी. सरकार पीपीपी (पब्लिक, प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर इनका कायाकल्प कराएगी. 

इस योजना के तहत पहले चरण में 23 बस स्टेशनों का आधुनिकीकरण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा. जहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. इसके साथ ही उनकी सुरक्षा, आराम और साफ-सफाई का खास इंतजाम किया जाएगा. इसे लेकर योजना तैयारी कि गई है जिसे मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के सामने भी रखा गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही ये रिपोर्ट सरकार के भेजी जाएगी. 

सरकार की ओर से इस पर मुहर लगने के बाद इसका काम शुरू हो जाएगा. माना जा रहा है कि इससे एक तरह जहां यूपी की परिवहन व्यवस्था में सुधार होगा तो वहीं दूसरी तरफ़ लोगों के लिए बड़े स्तर रोजगार के अवसर पैदा होंगे. जिन 54 बस स्टेशनों का आधुनिकीकरण किया जाएगा उनका चयन भी कर लिया गया है. इन स्टेशनों पर खाने पीने की दुकानों के साथ गेस्ट हाउस, डारमेट्री, पार्किंग, फूड कोर्ट और स्वच्छ शौचालय होंगे. 

इन बस स्टेशनों का होगा कायाकल्प
योजना के तहत खुर्जा, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, नहटौर, लोनी, नोएडा, गढ़, हाथरस, एटा, फाउंड्री नगर, फिरोजाबाद, रामपुर, गोला, झांसी, बदायूं, मुरादाबाद, शिकोहाबाद, भिनगा, गोंडा, गौरीबाजार, बलरामपुर, गोंडा, देवरिया, निचलौल, सौनौली, अयोध्या वीएस, अकबरपुर, मछलीशहर, रसड़ा, रुद्रपुर, बेलथरा रोड, पीलीभात, रॉबर्ट्सगंज, विंध्याचल, काशी, तरवा, चुर्क, ओबरा, कुंडा, रावतपुर, अमेठी, उन्नाव, माती, हरदोई, नैमिषारण्य, सिंधौली, जानकीपुरम, कैसराबाग, बादशाहपुर, जगदीशपुर, जौनपर और बस्ती जैसे बस स्टेशन शामिल हैं.

आंकड़ों के मुताबिक़ यूपी रोडवेज़ की बसें हर साल 5.8 करोड़ यात्रियों को सफर कराती है. इसके लिए रोडवेज़ की 12,500 बसें रोजाना चलती है जो लोगों को उनके गंतव्य तक ले जाने का काम करती है. इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए दो साल का समय लगेगा. जबि कमर्शियल एसेट और कॉप्लेक्स के निर्माण कार्य के लिए सात साल का लक्ष्य रखा गया है. 

'सबने पुलिस को गोली चलाते हुए देखा..', जमीयत उलेमा ए हिंद के महासचिव मौलाना कासमी ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
मां ने किया नाबालिग बेटी का सौदा, पैसे पूरे नहीं मिले तो रची ऐसी साजिश
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला
मेरठ में 12 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद, कांवड़ यात्रा के चलते फैसला

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget