एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: '...कांग्रेस तालिबानी शासन लागू करना चाहती है', एटा में विपक्ष पर गंभीर आरोपी लगाए सीएम योगी

UP Lok Sabha Chunav 2024: एटा से बीजेपी प्रत्याशी राजवीर सिंह के लिए आज सीएम योगी ने जनता को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर ज़ोरदार प्रहार किया. इनको वोट नहीं देने की अपील की.

UP Lok Sabha Elections 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एटा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी राजवीर सिंह राजू भइया के पक्ष में वोट की अपील की. उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर देश में धर्म के आधार पर आरक्षण के खिलाफ थे, लेकिन कांग्रेस जानबूझकर देश का इस्लामीकरण करने की नीयत से तालिबानी शासन लागू करना चाहती है. वह इसके जरिये देश को फिर से विभाजन की ओर धकेलने का कुत्सित प्रयास कर रही है. ऐसे में आप कांग्रेस और सपा के गठबंधन से सावधान हो जाइए. ये लोग पिछड़ी जाति और अनुसूचित जाति के आरक्षण में से मुसलमानों को आरक्षण देना चाहते हैं, जो बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान का अपमान है. 

सीएम योगी ने कहा कि यह वही कांग्रेस है जो कहती थी कि राम हुए ही नहीं, जबकि हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. इसे हमने करके भी दिखाया है. वहीं सपा कहती थी कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता है, लेकिन श्रद्धेय कल्याण सिंह के त्याग, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और आप सभी के आशीर्वाद से अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. यही नहीं देश में पहली बार देश की राष्ट्रपति ने राम मंदिर में रामलला के दर्शन किये. 

सीएम योगी ने जनता से की अपील

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपके सामने भगवान राम के प्रति विरोध करने वाले और राम भक्तों की टोली दोनों हैं. ऐसे में निर्णय आपको करना है कि सपा और कांग्रेस आपके वोट के लायक हैं या नहीं. उन्होंने श्रद्धेय कल्याण सिंह का अपमान किया. समाजवादी पार्टी ने उनकी मृत्यु पर संवेदना के दो शब्द भी नहीं व्यक्त किए. 

सीएम ने कहा प्रदेश में समाजवादी पार्टी के समय में राजू पाल और उमेश पाल की हत्या हुई थी, आज वह मिट्टी में मिल गये हैं. सीएम योगी ने कहा कि केवल बीजेपी ही आपके हितों के लिए संवेदनशील तरीके से कार्य कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है. इसके साथ ही आज देश पूरी तरह से सुरक्षित है. देश में आतंकवाद और नक्सलवाद नियंत्रित है. देश में विकास के लिए जो काम हुए हैं, वह आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव रखेंगे. 

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर सीएम योगी का वार

सीएम ने गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और सपा आरक्षण में सेंध लगाना चाहती है. इतना ही नहीं वह अल्पसंख्यकों को उनकी रुचि के अनुरूप खान-पान की स्वतंत्रता भी देने की बात कह रही है. ऐसे में कांग्रेस को भी यह बताना चाहिए कि ऐसा कौन का भोजन है जो बहुसंख्यकों से इतर है. वह तो एक ही हो सकता है गौ मांस क्योंकि हिंदू इसी का विरोध और परहेज करता है. प्रदेश में गौ हत्या पर प्रतिबंध है, लेकिन कांग्रेस और सपा गौ हत्या को वैध करना चाहती है. 

ये भी पढ़ें: कैसरगंज में बृजभूषण शरण पर सस्पेंस खत्म, सपा अब भी चुप, जानें- सियासी समीकरण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget