एक्सप्लोरर

UP News: ‘2019 में स्ट्रांग रूम में कोई तोता घुस गया था, इस बार घुसेंगे नहीं उड़ेंगे’, शिवपाल सिंह यादव भड़के

UP Lok Sabha Chunav 2024: सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव चुनाव प्रचार में काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं. वह एक के बाद एक प्रहार कर रहे हैं. इस बार उन्होंने 2019 में हुए चुनाव का मुद्दा छेड़ा है.

UP Lok Sabha Elections 2024: समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल सिंह यादव इन दिनों जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं. वो सपा की जीत को सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनता को संबोधित कर रहे हैं और अपने प्रत्याशियों के लिए वोट माँग रहे हैं. जनता को संबोधित करने के दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम को लेकर बयान दिया है. जो चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने एक सभा के दौरान 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर ज़िक्र किया. 

शिवपाल सिंह यादव ने कहा, "2019 में जब हमारे भतीजे धमेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे थे तो स्ट्रांग रूम में कोई तोता घुस गया था, इस बार स्ट्रॉन्ग रूम में तोते घुसेंगे नहीं उड़ेंगे और गलती से घुस गया तो बाहर निकल नहीं पाएगा.” शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से विधायक हैं. जसवंतनगर विधानसभा मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में आती है. मैनपुरी सपा की गढ़ मानी जाती है. इस सीट से सपा ने मौजूदा सांसद डिंपल यादव को मैदान में उतारा है.

"2019 में जब हमारे भतीजे धमेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे थे तो स्ट्रांग रूम में कोई तोता घुस गया था, इस बार स्ट्रॉन्ग रूम में तोते घुसेंगे नहीं उड़ेंगे और गलती से घुस गया तो बाहर निकल नहीं पाएगा।"

- राष्ट्रीय महासचिव श्री शिवपाल सिंह यादव जी, बदायूं pic.twitter.com/wbKvvPlo61

— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 2, 2024

">

बीजेपी ने इस नेता को दिया टिकट

मैनपुरी सीट से बीजेपी ने ठाकुर जयवीर सिंह को टिकट दिया है, लेकिन बता दें कि इस सीट से बीजेपी को अब तक जीत नहीं मिली है. जयवीर सिंह मूल रूप से फिरोजबाद के निवासी हैं. वह बसपा-सपा होते हुए बीजेपी में आए हैं और वह एक दिग्गज नेता उभर कर सामने आए हैं. तो वहीं बसपा ने यादव मतदाताओं की अधिक संख्या देखते हुए यादव समुदाय से आने वाले शिव प्रसाद यादव को टिकट दिया है. 

मोदी लहर में भी सपा की शानदार जीत

2019 लोकसभा चुनाव में सपा से संस्थापक मुलायम सिंह यादव को जीत मिली थी, लेकिन 2022 में उनके निधन के बाद फिर से उपचुनाव करवाया गया. इस दौरान सपा ने डिंपल को टिकट दिया और वह जीत दर्ज करने में कामयाब रही थीं. इस तरह उन्होंने सपा के क़िला को गिरने से बचा लिया था. सपा के पास यह सीट क़रीब 1996 से है. 1996 से अब तक क़रीब 10 बार चुनाव हुए हैं, जिसमें सपा लगातार यह सीट जीतते आ रही है. 2014 के चुनाव में मोदी लहर था, लेकिन फिर भी बीजेपी सपा के गढ़ में सेंध नहीं लगा पाई थी. 2014 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव ने शानदार जीत हासिल की थी. मैनपरी सीट पर तीसरे चरण यानी सात मई को चुनाव है. 

ये भी पढ़ें: जौनपुर पहुंचने के बाद धनंजय सिंह ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा- कहीं गलती से भी कानून...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
अयोध्या में कल से सावन झूला मेला, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
देहरादून में मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, 10 KM तक बस का पीछा; ड्राइवर से मारपीट
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’
CM योगी का संभल-अयोध्या पर बड़ा बयान, बोले- ‘बंटे थे, इसलिए कटे थे’

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget