एक्सप्लोरर

Mohibullah Nadvi Net Worth: रामपुर से सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी के पास है महज 50,000 रुपये कैश, जानिए कितनी है कुल संपत्ति?

Imam Mohibullah Nadvi Net Worth News: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रामपुर सीट से इस बार मोहिबुल्लाह नदवी को टिकट दिया है. उनकी कुल चल संपत्ति 2113565 रुपये की है

Imam Mohibullah Nadvi Net Worth News Today: समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर रामपुर सीट से नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी को टिकट दिया है. रामपुर से सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह नदवी ने 27 मार्च को नामांकन दाखिल किया. नामांकन के दौरान मोहिबुल्लाह नदवी ने जो चुनावी हलफनामा दिया है, उसके मुताबिक उनके पास फिलहाल कैश के तौर पर 200000 रुपये है. तो वहीं उनकी पत्नी के पास फिलहाल कैश के तौर पर 50000 रुपये है. वित्त-वर्ष 2022-23 के नदवी की कुल आय 4,36,660 रुपये रही थी.

रामपुर से सपा उम्मीदवार नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके नाम पर एक बैंक में 1365 रुपये डिपॉजिट है, तो वहीं दूसरे बैंक में 10000 रुपये डिपॉजिट है. उनकी पत्नि के नाम पर बैंक में 238977 रुपये डिपॉजिट है. इमाम मोहिबुल्लाह नदवी ने अपने हलफनामे के जरिए चुनाव आयोग को बताया कि उनके पास एक अल्टो कार है. उनके पास 20 ग्राम सोना है. जिसकी कीमत करीब 10000 रुपये है. 

कितनी है मोहिबुल्लाह नदवी की संपत्ति? 

इमाम मोहिबुल्लाह नदवी के पास कुल चल संपत्ति 2113565 रुपये की है. वहीं उनकी अचल संपत्ति 3500000 रुपये की है. इस तरह उनकी कुल संपत्ति 5,613,565 रुपये की है. मोहिबुल्लाह 15 सालों से नई दिल्ली जामा मस्जिद के इमाम हैं. पिछले दिनों मोहिबुल्लाह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की थी.

सपा प्रत्याशी मोहिबुल्लाह ने 27 मार्च को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन किया. नामांकन के लिए वह देर रात दिल्ली से रामपुर पहुंचे थे. हालांकि मोहिबुल्लाह नदवी को मैदान में उतारने से अखिलेश यादव ने आजम खान की उस बात नहीं माना है, जिसमें उन्होंने अखिलेश यादव से रामपुर सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा था. 

रामपुर सीट से 2019 में किसने मारी थी बाजी? 

2019 लोकसभा चुनाव में रामपुर से सपा प्रत्याशी आजम खान ने जीत दर्ज की थी. हालांकि बाद में उन्होंने सीट से इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद 2022 में इस सीट पर उपचुनाव हुआ और यह सीट बीजेपी के खाते में चली गई. उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम लोधी ने सीट पर कब्जा कर लिया. इस बार भी बीजेपी ने घनश्याम लोधी पर भरोसा जताया है और रामपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव के सामने नहीं चली आजम खान की 'मनमानी', कम हुआ रसूख!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
हापुड़: कांवड़ यात्रा के दौरान खूनी झड़प! टक्कर के बाद चालक की पीट-पीटकर हत्या
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा! खाई में गिरी बोलेरो, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला
बाराबंकी नगर पालिका का 1 करोड़ का टेंडर निरस्त, धांधली के आरोपों पर DM का सख्त फैसला

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget