एक्सप्लोरर

UP Lok Sabha Election 2024: सपा ने जसवीर वाल्मीकि को टिकट देकर चौंकाया? इस सीट से बनाया प्रत्याशी

UP Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने हाथरस सीट पर जिसे प्रत्याशी बनाया है, उनको लेकर पार्टी कार्यकर्ता भी असमंजस में नजर आ रहे हैं. आइए जानते हैं उनके बारे में.

UP Lok Sabha Elections 2024: हाथरस लोकसभा से समाजवादी पार्टी हाईकमान की तरफ से एक ऐसे प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है, जो हाथरस से करीब 300 किलोमीटर दूर के मूल निवासी बताये जाते हैं. समाजवादी पार्टी की तरफ से हाथरस लोकसभा के पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चौंकाया है और वो जसवीर वाल्मीकि के बारे में बहुत कुछ जानकारी चाहते हैं. जसवीर वाल्मीकि के बारे में बताया जाता है कि हाथरस लोकसभा से वह पद विहीन रहे हैं, यही कारण है कि लोग उनको लेकर असमंजस में नजर आ रहे हैं.

हाथरस लोकसभा लंबे समय से बीजेपी का किला रहा है. समाजवादी पार्टी की तरफ से उतारे गए प्रत्याशी को लेकर अटकलें तेज हो गई है. सपा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि के पक्ष में हाईकमान के पदाधिकारी को छोड़कर जिलास्तर के पदाधिकारियों का साथ उनक कम मिलता नजर आ रहा है. लोकसभा हाथरस के प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि सहारनपुर के देवबंद के रहने वाले हैं.

हाथरस से सपा ने इन्हें दिया टिकट तो पार्टी में हलचल तेज

जसवीर वाल्मीकि सहारनपुर के देवबंद से कई बार स्थानीय दावेदारी में सक्रिय बताये गये हैं. वहीं हाथरस लोकसभा से 2014 और 2019 में  सपा के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन प्रत्याशी थे. दोनों बार बीजेपी ने यह सीट जीत ली थी. हाल ही में हुआ राज्यसभा सदस्य के चुनाव में सपा ने रामजीलाल सुमन को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया था. सपा के इस चुनाव में जो दो प्रत्याशी चुनाव जीते.

उनमें रामजीलाल सुमन भी हैं. उनके राज्यसभा में जाने के साथ ही यह साफ हो गया था कि लोकसभा हाथरस से पार्टी इस बार उन्हें प्रत्याशी नहीं बना रही है. ऐसे में तमाम दावेदार सक्रिय थे, लेकिन उन्हें दरकिनार कर सपा ने सहारनपुर से जसवीर वाल्मीकि को प्रत्याशी घोषित किया है. सपा की घोषणा के बाद अन्य पार्टियों में हलचल शुरू हो गई है. स्थानीय दावेदारों की जगह 300 किलोमीटर दूर के निवासी को प्रत्याशी बनाए जाने पर सपा के साथ ही अन्य पार्टियों के पदाधिकारी भी गणित लगाने में जुट गए हैं.

टिकट मांगने पर नहीं मिला था टिकट

हाथरस के लोकसभा प्रत्याशी की तरफ से विधानसभा चुनाव के दौरान विधायकी का टिकट मांगा गया, लेकिन हाईकमान का सीटों पर गठबंधन होने से जसवीर वाल्मीकि की तरफ से मांगी गई टिकट दूसरी पार्टी के पाले में चली गई. 2017 के विधानसभा चुनाव में सहारनपुर की सुरक्षित सीट रामपुर मनिहारान से प्रत्याशी बनाया था. बाद में गठबंधन में यह सीट चली गई थी और वह चुनाव नहीं लड़ पाए थे. जसवीर वाल्मीकि मूल रूप से जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा पुरकाजी के रहने वाले हैं और वर्तमान में परिवार के साथ देवबंद में रह रहे हैं. वह काफी समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं.

जयवीर को सपा ने फिलहाल उन्हें रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया हुआ है. वह सपा के प्रदेश सचिव भी हैं. 2010 से 2014 तक पार्टी के अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रहे हैं. मुजफ्फरनगर के रोहाना में उनका कपड़े का शोरूम है. वह व्यापार इसी जगह पर करते है. सपा से लंबे समय से जुड़े होने के चलते उनको हाथरस लोकसभा का रास्ता दिया गया है.

प्रदेश सचिव राम कुमार नागर क्या बोले? 

हाथरस लोकसभा के विधानसभा के इगलास के रहने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रामकुमार नगर का कहना है कि समाजवादी पार्टी की तरफ से जो प्रत्याशी लोकसभा हाथरस पर उतारा गया है वह हाथरस के मूल निवासी हैं, उनका व्यापार बाहर होने के चलते वह व्यापार के लिए बाहर चले गए थे, लेकिन हाथरस से उनका पुराना नाता है. राष्ट्रीय अध्यक्ष की तरफ से लिया गया फैसला जनता हित में है साथ ही पुराने नेता होने के चलते जसवीर को प्रत्याशी बनाया गया है. जसवीर के पिता भी हाथरस के ही मूल निवासी हैं.

सपा की टक्कर पर बीजेपी ने भी उतारा वाल्मीकि प्रत्याशी

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने हाथरस लोकसभा पर जसवीर वाल्मीकि को प्रत्यासी बनाया है, तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी ने मौजूदा सांसद राजवीर दिलेर का टिकट काटकर अलीगढ़ की खैर विधानसभा से बीजेपी विधायक और राजस्व मंत्री अनूप बाल्मीकि को हाथरस से प्रत्याशी बनाया है. इस तरह पार्टी ने टिकट देकर बीजेपी की जीत बरकरार रखने का भरोसा जताया है.

ये भी पढ़ें: Mukhtar Ansari Health: योगी सरकार के फैसले के मुरीद हुए अफजाल अंसारी, मुख्तार के बेटे ने अलापा अलग राग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- ये जवाब नहीं , थोथा बयान होगा
अमित शाह के बयान के बाद बरसे अखिलेश यादव, कहा- ये जवाब नहीं , थोथा बयान होगा
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
राम मंदिर CEO इंटरव्यू में पूछे गए खराब सवाल, अवधेश प्रसाद का बयान
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
हिंद मेडिकल कॉलेज में ट्रस्ट की जंग! डॉ. रिचा मिश्रा ने लगाए गंभीर आरोप
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश
तमक नाले का कहर! वैली ब्रिज बहने के बाद पाइप डालकर बनाया रास्ता, लापता जवान की तलाश

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget