एक्सप्लोरर

UP News: कौशांबी से बीजेपी उम्मीदवार विनोद सोनकर ने दी महिलाओं को गाली? वीडियो हो रहा है वायरल

UP Lok Sabha Elections 2024: एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष रहकर महुआ मोइत्रा के खिलाफ कार्रवाई करने वाले बीजेपी सांसद विनोद सोनकर का वीडियो हुआ वायरल हो रहा है. महिलाओं को गालियां देते दिख रहे हैं.

UP Lok Sabha Elections 2024: यूपी की कौशांबी सीट से बीजेपी के सांसद विनोद सोनकर का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में बीजेपी सांसद एक समुदाय विशेष को गालियां दे रहे हैं और इसके साथ ही जमीन के धंधे में फिर से उतरने की बात कर रहे हैं. संसद की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष विनोद सोनकर इस वीडियो में महिलाओं को गालियां देते हुए अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल कर रहे हैं.

बीजेपी ने विनोद सोनकर को कौशांबी सीट से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है. चुनावी मौसम में विनोद सोनकर का यह वायरल वीडियो खूब सुर्खियों में है, हालांकि सांसद ने इसे डीप फेक वीडियो बताया है और दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही है.

जमीन के धंधे में उतरेंगे बीजेपी सांसद विनोद सोनकर?

यह वायरल वीडियो पिछले साल सर्दियों के सीजन का बताया जा रहा है. इस वीडियो में यह नजर आ रहा है कि सांसद विनोद सोनकर किसी कमरे में कुछ लोगों से बातचीत कर रहे हैं. चोरी से बनाए गए इस वायरल वीडियो में विनोद सोनकर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि जमीन के धंधे में एक बार फिर से करंट आ गया है. हम लोगों को टीम बनाकर काम करना चाहिए. बीच में जमीन का काम खराब हो गया था, लेकिन अब इस धंधे में फिर से करंट आ गया है. आप लोग हमारे साथ मिलकर काम करो. इस बातचीत में सामने बैठा व्यक्ति एक समुदाय विशेष के लोगों की तरफ से बड़े पैमाने पर प्लाटिंग किए जाने की बात कहता है तो सांसद विनोद सोनकर उस समुदाय के लोगों को गाली देते नजर आ रहे हैं.

गाली देते दिखे बीजेपी प्रत्याशी विनोद सोनकर!

विपक्षी उम्मीदवार सांसद विनोद सोनकर के इस वीडियो को यह बताकर प्रचारित कर रहे हैं कि वह संसद की एथिक्स कमेटी के अध्यक्ष बनाकर महुआ मोइत्रा समेत तमाम दूसरे सांसदों के आचरण की जांच कर रहे थे. वहीं दूसरी ओर महिलाओं को गालियां दे रहे हैं और एक समुदाय विशेष को अपशब्दों के जरिए अपमानित करने का काम कर रहे हैं. इसके अलावा वह जमीनों की खरीद फरोक में अपने रसूख का इस्तेमाल कर पैसा कमाने में लगे हुए हैं, हालांकि इस बारे में सांसद विनोद सोनकर ने सफाई पेश की है.

बीजेपी सांसद का कहना है कि वीडियो डीप फेक है. उनके विरोधियों ने साजिश रच कर इसे गलत तरीके से तैयार कराया है और उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इस मामले में कानूनी कार्रवाई किए जाने की भी बात कही है. चुनावी सीजन में विनोद सोनकर के कई दूसरे वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. एक अन्य वीडियो में जब वह मंच पर माइक थामते हैं, तभी पीछे से पब्लिक हूटिंग करती है और आवाज आती है कि वह पांच साल कभी नजर नहीं आए. सांसद ने इस वीडियो को भी समाजवादी पार्टी का प्रायोजित कार्यक्रम करार दिया है और कहा है कि टिप्पणी करने वाले लोग आम जनता नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव को नहीं पता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ेंगे या नहीं! किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget