एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में काउंटिंग के दौरान उपद्रव और शांति भंग होने की संभावना, DGP ने इन अधिकारियों को लिखा पत्र

UP Lok Sabha Election 2024 Counting: यूपी डीजीपी ने प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी को सीधे पत्र भेजकर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है और गंभीर सावधानियां बरतने को कहा है. 

UP Lok Sabha Election Results 2024: उत्तर प्रदेश लोकसभा की सभी 80 सीटों पर वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने का बाद आज वोटों की गिनती होगी. सुबह ठीक 8 बजे से सभी मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती होगी. जिसे देखते हुए सभी मतगणना केंद्रों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने मतगणना के दौरान या उसके बाद किसी भी तरह की शांति भंग होने की आंशका जताई है और पुलिस विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. 

डीजीपी ने आशंका जताई है कि 4 जून को मतगणना के दौरान बाद में उपद्रव या शांति भंग का प्रयास किए जाने की कोशिश की जा सकती है. जिसे देखते हुए प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसपी को सीधे पत्र भेजकर अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया गया है. डीजीपी के अर्जेंट सर्कुलर में कई गंभीर सावधानियां बरतने को जिला पुलिस को कहा गया है. 

डीजीपी ने दिए अलर्ट रहने के निर्देश

पुलिस महानिदेशक की ओर से लिए गए पत्र में कहा गया है कि काउंटिंग को लेकर विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच सोमवार सुबह से ही तनाव भरे बयान आए हैं. अलग अलग जिलों से भी कैंडिडेट्स ने धांधली की आशंका वाले बयान दिए गए हैं. ऐसे में काउंटिंग के समय परिस्थितियां खराब हो सकती है. डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि मतगणना स्थल के अंदर एजेंटों की संख्या और उनकी उपस्थिति को लेकर वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होना संभावित है. 

मतगणना प्रारंभ होने और मतगणना की प्रक्रिया के दौरान एजेंटों और मतगणना कर्मियों के बीच आपसी वाद-विवाद की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, ऐसे में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने को कोशिश उत्पन्न हो सकती है. वहीं जातिगत टिप्पणी और सांप्रदायिक टिप्पणी से टकराव की संभावना भी बनी रहती है. इससे इनकार नहीं किया जा सकता है. इन परिस्थितियों में सावधान रहने की जरुरत हैं. 

डीजीपी ने निर्देश दिए हैं कि इन तमाम संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस को मतगणना के दौरान और उसके बाद सावधान रहने की जरुरत हैं. ऐसे में पुलिस प्रबंधन कर आवश्यक कार्रवाई की जाए ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटित हो सके. 

UP Bypolls Result 2024 Live: आज आएगा उपचुनाव का रिजल्ट, चारों सीट पर काउंटिंग, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
लक्ष्मी योजना के लिए उमड़ा महिलाओं का उत्साह, पहले चरण में 17 लाख लाभार्थियों का लक्ष्य
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
पप्पू यादव पर हमले से भड़के अखिलेश यादव, कहा- BJP को पच नहीं रहा कि...
Lucknow: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
लखनऊ: इमामबाड़ा गुफरान मआब पर बवाल, आमने-सामने आए दो धर्मगुरु
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा
सपा विधायक का BJP पर वार, कहा- महिलाओं पर लाठीचार्ज 'जलियांवाला' जैसा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget