UP Bypolls Result 2024 Live: दुद्धी विधानसभा पर BJP आगे, बीजेपी प्रत्याशी 2980 वोटों से आगे, सपा पीछे
UP By-election Results 2024 Live: ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग 4 रिटर्निग ऑफिसर और 26 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा कराई जा रही है.

Background
UP Bypoll Results 2024 Live: उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बीच चार जून की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू गई है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने इस संबंध में बयान दिया है. उन्होंने रविवार को मतगणना की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. लोकसभा आम चुनाव 2024 के साथ ही चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के वोटिंग की गिनती 4 जून को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. गिनती राज्य के सभी 75 जनपदों के 81 केंद्रों पर होगी.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि काउंटिंग को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में अर्द्ध सैनिक बलों की तैनाती की गई है. मतगणना स्थल की सुरक्षा त्रिस्तरीय होगी. इसके लिए क्षेत्रीय पुलिस बल, राज्य पुलिस बल और सीएपीएफ की तैनाती की गई है. उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में प्रदेश में कुल 851 प्रत्याशी (771 पुरुष एवं 80 महिला) चुनाव मैदान में हैं.
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 8 लोकसभा क्षेत्रों की गिनती 3 जनपदों में, 37 लोक सभा क्षेत्रों की गिनती 2 जनपदों में और 35 लोक सभा क्षेत्रों की गिनती 1 जनपद में होगी. पोस्टल बैलेट की मतगणना आरओ मुख्यालय जनपद के मतगणना स्थल में होगी. मतगणना विधान सभा क्षेत्रवार होगी. इसके बाद लोक सभा क्षेत्र में शामिल विधानसभा क्षेत्रों के परिणाम का योग कर लोक सभा क्षेत्र का परिणाम घोषित किया जाएगा.
गाजियाबाद लोक सभा क्षेत्र में शामिल साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदेय स्थल (1127) अधिक होने के कारण सबसे अधिक 41 राउंड में मतगणना संपन्न होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा वोटों की गिनती के लिए 179 प्रेक्षक तैनात किए गए हैं. इसमें 15 प्रेक्षकों को 1-1 विधानसभा क्षेत्र, 104 प्रेक्षकों को 2-2 विधानसभा क्षेत्र और 60 को 3-3 विधानसभा क्षेत्र आवंटित किए गए हैं. 80 लोकसभा क्षेत्रों की मतगणना 80 रिटर्निंग ऑफिसर तथा 1581 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा संपन्न कराई जाएगी.
वहीं ददरौल, लखनऊ पूर्व, गैंसड़ी और दुद्धी विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग 4 रिटर्निग ऑफिसर और 26 सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा संपन्न कराई जाएगी. समस्त मतगणना और सीलिंग की कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में होगी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना एजेंट नियुक्त करने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को एजेंट बनाया जा सकता है.
उन्होंने बताया कि सभी लोक सभा क्षेत्रों में पोस्टल बैलेट की गणना के लिए अतिरिक्त कक्ष का अनुमोदन भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किया गया है. पोस्टल बैलेट की गणना के लिए होम वोटिंग एवं वोटर फैसिलिटेशन सेंटर पर प्राप्त पोस्टल बैलेट मतों की गणना प्रातः 8 बजे प्रारंभ होगी तथा सर्विस वोटर से प्राप्त ईटीपीबीएस की स्कैनिंग भी प्रातः 8 बजे से प्रारंभ की जाएगी.
UP Bypoll Result Live: यूपी की चारों सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी
उत्तर प्रदेश में चारों सीटों पर हुए उपचुनाव वोटों की गिनती जारी है. इन सभी जगहों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. थोड़ी देर में पहला रुझान सामने आएगा.
UP Bypoll Result Live: चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लिए गए- अयोध्या IG
मतगणना की तैयारी पर अयोध्या के IG प्रवीण कुमार ने कहा, "चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक प्रबंध कर लिए गए हैं. CCTV लगा दिए गए हैं. सुरक्षा बलों को ब्रीफिंग कर दी गई है. किसी भी अप्रिय घटना पर नजर रखी जाएगी और जो कोई भी शरारत करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी."























