एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी आदित्यनाथ चुनावी मंच से बोले- 'पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे गए'

UP Lok Sabha Election 2024: सीएम योगी ने कहा BJP का एक-एक कार्यकर्ता देश के अंदर आम जनमानस में विश्वास का प्रतीक बनकर पीएम मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है.

Lok Sabha Election 2024: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज शनिवार (6 अप्रैल) को सहारनपुर में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल व कैराना से उम्मीदवार प्रदीप चौधरी के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस दौरान कहा कि संगठन ही सेवा है, कोरोना के दौरान पीएम ने भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं को यह मंत्र देकर उन्हें जनता-जनार्दन की सेवा में लगाया था. यही कारण है कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता देश के अंदर आम जनमानस में विश्वास का प्रतीक बनकर पीएम मोदी के विजन को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है. हम नए भारत के अंदर आने वाली पीढ़ी के भविष्य को भी बना रहे हैं.

सीएम योगी ने कहा कि सहारनपुर उत्तर प्रदेश की नंबर एक की लोकसभा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह क्रम चुनाव परिणाम में भी देखने को मिलेगा. सीएम योगी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हमने बदलते हुए भारत को देखा है. हम ऐसे भारत का दर्शन कर रहे हैं, जो दुनिया के अंदर वैश्विक मंच पर ग्लोबल लीडर और विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जाना जा रहा है. यह भारत दुनिया को विकास और गरीब कल्याण के कार्यक्रम का मॉडल दे रहा है. भारत का यह मॉडल नौजवानों को आजीविका की गारंटी और आस्था को सम्मान दे रहा है. पहले जिन मुद्दों पर चर्चा करने में लोग हिचकते थे, आज पीएम मोदी के नेतृत्व में उस कार्य को करने में भी कोई रूकावट नहीं आ रही है.

सीएम योगी ने कहा कि दो दिन पहले ब्रिटेन के प्रतिष्ठित समाचार पत्र की रिपोर्टिंग दुनिया का ध्यान आकृष्ट करती है. उसने जिक्र किया है कि 2021-22 में कैसे पाकिस्तान के अंदर चुन-चुनकर आतंकवादी मारे गए थे. कैसे उन्हें नष्ट किया गया था. ब्रिटेन के समाचार पत्र की रिपोर्ट का स्रोत तो वही बता सकते हैं, लेकिन संदेश साफ है कि भ्रष्टाचार, अराजकता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस है. दुनिया ने माना है कि आतंकवाद चुनौती है. इससे मुक्ति मिलनी ही चाहिए. पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भारत इस चुनौती से निपटने के लिए दुनिया को नेतृत्व देगा.

सीएम योगी ने कहा कि 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश से ही एक ही आवाज आ रही है-फिर एक बार मोदी सरकार. अबकी बार- 400 पार, इस आवाज के साथ हम सभी को जुड़ना है. सीएम ने हर मतदाताओं से मतदान केंद्र तक जाने की अपील की.

UP Lok Sabha Election: एक राह पर सपा और बीजेपी, इन्हें नहीं दिया टिकट, उल्टा पड़ा दांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
कांग्रेस-सपा के अलायंस का क्या होगा? विवाद के बीच सपा MLA का आया बयान
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
अखिलेश का NDA की सीटों वाला दावा कितना सच? एक्सपर्ट बोले- 'ये सिर्फ माइंड गेम'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
इटावा एनकाउंटर पर अखिलेश का तंज, बोले- 'यूपी में फिल्म सिटी की शूटिंग चालू'
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
रांची: छात्रों का आंदोलन 2 महीने के लिए स्थगित, सरकार को 60 दिनों का अल्टीमेटम
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 3 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget