एक्सप्लोरर

Chitrakoot News: गांव में घुसे तेंदुए ने बछड़े को बनाया अपना शिकार, ग्रामीणों की मदद से वन विभाग की टीम ने पकड़ा

UP News: गांव में घुसे एक तेदुंए ने बछड़े को अपना शिकार बनाया. सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तेदुंए पकड़ा तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट (Chitrakoot) जनपद में रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगल से एक तेंदुआ (Leopard) पास के एक गांव में घुस गया. वहीं गांव में एक घर के बाहर बंधे एक बछड़े को तेंदुआ ने अपना शिकार बना लिया. तेंदुआ को देखने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल था. तेंदुआ के गांव में घुसने की सूचना मिलने पर कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों की मदद से तेंदुआ को पकड़ लिया. दरअसल, यह मामला मानिकपुर तहसील के बराछि गांव का है जहां कल देर शाम जंगल से एक तेंदुआ गांव की ओर घुस आया था और गांव में एक बछड़े को अपना शिकार बना लिया. जब ग्रामीणों ने तेंदुआ को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया, जिसके बाद तेंदुआ गांव के पास लगे गन्ने के खेत में घुस गया जिसके बाद ग्रामीणों में डर का माहौल था. 

तेंदुआ की सूचना मिलते ही पूरे गांव वाले इकट्ठा हो गए और हाथों में लाठी डंडे लेकर तेंदुआ को भगाने का प्रयास करने लगे, जिसके बाद तेंदुआ गन्ने के खेत से निकलकर पास के गेहूं के खेत में घुस गया. इसके बाद मौके पर पहुंचे टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर पीके त्रिपाठी के नेतृत्व में तेंदुआ का रेस्क्यू किया गया. वन विभाग की टीम ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों की मदद से तेंदुआ को जाल बिछा कर पकड़ लिया गया. वहीं इस दौरान एक ग्रामीण भी घायल हो गया है. फिलहाल, वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को पिंजरे में बंद कर लिया और टाइगर रिजर्व के घने जंगल में उसे छोड़ दिया जाएगा. 

तेंदुए ने बछड़े को बनाया अपना शिकार
आपको बता दें कि चित्रकूट के रानी वन्य जीव विहार के टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद बड़े पैमाने में यहां जंगली जानवर चित्रकूट के टाइगर रिजर्व पहुंच रहे हैं. साथ ही कई जनपदों से टाइगर लेपर्ड जैसे कई प्रजातियों को छोड़ा गया है. वहीं इस मामले में डिप्टी डायरेक्टर पीके त्रिपाठी का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई कि एक तेंदुआ गांव में घुस गया है.साथ ही एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया है. ग्रामीणों के तेंदुआ को भगाने के बाद तेंदुआ गन्ने के खेत में घुस गया था और बाद में गेहूं के खेत में घुस गया. सूचना के बाद हम मौके पर पहुंचे और उसे देखकर कंफर्म हुआ कि वह लेपर्ड ही है. वहीं वह धूप में बैठने की वजह से हाफ रहा था.

यह भी पढ़ें:-

Prayagraj News: माफिया अतीक को गाड़ी पलटने का डर! रोड के जरिए प्रयागराज जाने से किया मना 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
देहरादून: NIVH में चौथे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, क्या हैं दृष्टि दिव्यांग छात्रों की मांगें?
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget