एक्सप्लोरर

यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने न्यायपालिका में ‘बुनियादी ढांचा विकास योजना’ विस्तार पर जताया पीएम मोदी का आभार

यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा न्‍याय प्रक्रिया को आसान और सर्वसुलभ बनाने के प्रयास किया हैं और इसके बेहतर नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री मंत्री ब्रजेश पाठक ने न्‍यायपालिका के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया. केंद्र सरकार की तरफ से प्रायोजित CSS योजना को बुधवार को 5 साल का विस्‍तार दिए जाने पर यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि न्‍यायिक प्रक्रिया को मजबूत और बेहतर बनाने के प्रयास के लिए वह पीएम मोदी का अभिनंदन करते हैं.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रयास से अंतिम पायदान पर खड़े व्‍यक्ति को न्‍याय सुलभ होगा. इसके साथ ही, इस योजना के विस्‍तार से उत्‍तर प्रदेश जैसे बड़े राज्‍य में आम लोगों को खासतौर से लाभ मिलेगा. राज्य के कानून मंत्री ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने हमेशा न्‍याय प्रक्रिया को आसान और सर्वसुलभ बनाने के प्रयास किया हैं और इसके बेहदर नतीजे भी देखने को मिल रहे हैं.

गौरतलब है कि केंद्र सरकार की तरफ से प्रायोजित योजना (सीएसएस) योजना का विस्‍तार एक अप्रैल, 2021 से 31 मार्च, 2026 तक किया गया है. इस दौरान 9,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसमें 5,357 करोड़ रुपये का केंद्रीय हिस्सा होगा, इसमें ग्राम न्यायालय योजना के लिए 50 करोड़ रुपये शामिल है.

केन्द्र सरकार के इस फैसले से जिला और अधीनस्थ अदालतों के न्यायिक अधिकारियों के लिए 3,800 अदालत कक्षों और 4,000 आवासीय इकाइयों, 1450 वकील कक्षों, 1450 शौचालय परिसरों और 3,800 डिजिटल कंप्यूटर कक्षों के निर्माण में मदद मिलेगी. इसके अलावा, राज्यों को पैसे तभी जारी किए जाएंगे जब अधिसूचित ग्राम न्यायालयों का संचालन शुरू हो जाएगा, न्यायाधिकारियों की नियुक्ति हो जाएगी और न्याय विभाग के ग्राम न्यायालय पोर्टल पर इसकी जानकारी दी जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
गोंडाः इंतजार करती रही दुल्हन, दहेज में नहीं मिली THAR तो बारात नहीं लाया दूल्हा
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
आजमगढ़ में युवक की गला रेतकर हत्या, गुस्साए परिजनों ने किया चक्काजाम
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट
UP में भी दिखेगा चक्रवात 'अर्नब' का असर? लोगों को किया गया अलर्ट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget