एक्सप्लोरर

UP News: श्मशान में जलती चिता के पास बिस्तर बिछाकर लेट गया बुजुर्ग, अब अधिकारियों ने बताई वजह

Kanpur News: इस घटना की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो अपर नगर आयुक्त नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उनकी टीम यहां आई.

Kanpur Man Sleeps Burning Pyre: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है. 16 सेकंड के वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बुजुर्ग खुद को ठंड से बचाने के लिए शमशान घाट में जलती चिताओं बीच जमीन पर बिस्तर बिछाकर सोता हुआ नजर आ रहा है. बताते चले कि कानपुर में बीते तीन चार दिनों से ठंड में बढ़ोतरी हुई है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इसे जमकर वायरल किया और सरकारी तंत्र पर सवाल भी खड़े किए. जिसके बाद नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

शनिवार को गंगा किनारे स्थित भैरव घाट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा. 16 सेकेंड के वायरल इस वीडियो में एक बेसहारा बुजुर्ग की मजबूरी को महसूस किया जा सकता है. वीडियो को देखकर सोशल मीडिया के यूजर्स ने तरह-तरह के विचार रखे, कई ने इसे सिस्टम की नाकामी बताया. इस वीडियो के सामने आने से एक दिन पहले शुक्रवार को ही कानपुर के जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने शहर में कई जगहों पर बेसहारा लोगों को कंबल वितरित किए थे और अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि कोई भी खुले में न सोए. उन्हे रैन बसेरों में भेजा जाए, लेकिन अगले ही दिन ये तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने सरकारी दावों को खोखला बताया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

इस वीडियो की जानकारी जब अधिकारियों को हुई तो अपर नगर आयुक्त प्रतिपाल सिंह नगर निगम की टीम के साथ भैरो घाट पहुंचे. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर उनकी टीम यहां आई. वीडियो में जो व्यक्ति चिता के बगल में लेटा हुआ दिखाई दे रहा है वह बुजुर्ग मौके पर भी मिला. उन्होंने कहा कि बुजुर्ग के पास ही खुद का एक मकान है लेकिन यहां के लोगों का कहना है कि उनके घर में कई व्यक्तियों की मौत हो चुकी है, जिसके कारण अब वो अपने घर पर ना रहकर घाट पर ही रहते हैं. उनसे कहा गया कि वह घाट पर ना रहकर पास ही बने रैन बसेरे में रहें. उनकी टीम ने उक्त व्यक्ति को ले जाकर पास के रैन बसेरा को भी दिखाया गया है और उन्हें कहा गया है कि वो वही सोएं. उन्होंने कहा कि उनकी टीम को लगाया गया है कि वो देखें की कोई भी खुले आसमान के नीचे न सोए.

UP News: 'राम से नफरत तो पाकिस्तानी भी नहीं करते', आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी नेताओं को दी ये सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन का लव मैरिज पर बड़ा बयान, 'कभी-कभी लड़के और लड़कियां...'
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
चंपत राय ने अनिल मिश्रा और बैंक मैनेजर पर उठाए सवाल, SIT को दिए बयान में और क्या-क्या कहा?
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
धामी सरकार का बड़ा फैसला, 9.80 लाख लाभार्थियों को DBT से पेंशन, योजनाओं पर 25 साल का विजन
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित
बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, कमेटी अध्यक्ष का निजी सचिव निलंबित

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Indonesia Highest Civilian Honour: इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान पर BJP का विपक्ष पर हमला, कहा- इस्लामोफोबिया नैरेटिव हुआ ध्वस्त
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget