एक्सप्लोरर

UP के गांव-गांव तक यूं पहुंचेंगी सरकारी योजनाएं, योगी सरकार ने लिया अहम फैसला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ‘ई-गवर्नेंस के नए युग’ की शुरुआत बताया है. यूपी सरकार का मानना है कि इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को घर बैठे सरकारी सेवाएं मिलेंगी.

UP News: उत्तर प्रदेश में ई-गवर्नेंस को और मजबूत करने के लिए योगी सरकार अब UPSWAN 3.0 लाने जा रही है. UPSWAN यानी उत्तर प्रदेश स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क. यह प्रदेश सरकार के दफ्तरों और महत्वपूर्ण सरकारी सेवाओं को आपस में जोड़ने वाला डिजिटल नेटवर्क है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे ‘ई-गवर्नेंस के नए युग’ की शुरुआत बताया है. यूपी सरकार का मानना है कि इससे सरकारी कामकाज में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम जनता को घर बैठे सरकारी सेवाएं मिलेंगी.

मजबूत कम्युनिकेशन नेटवर्क तैयार

गौरतलब है कि इससे पहले यूपी में UPSWAN 2.0 काम कर रहा था. 2006 में UPSWAN की शुरुआत हुई थी, ताकि सरकारी दफ्तरों को जोड़कर एक मजबूत कम्युनिकेशन नेटवर्क तैयार किया जा सके. अब UPSWAN 3.0 को पहले से ज्यादा सुरक्षित और तकनीकी रूप से मजबूत बनाया जा रहा है. इसके जरिए तहसील, ब्लॉक, कमिश्नरेट ऑफिस और विकास भवनों तक हाई-स्पीड इंटरनेट और डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी.

यूपीडेस्को को नोडल एजेंसी बनाया

आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग ने UPSWAN 3.0 को लागू करने के लिए यूपीडेस्को (उत्तर प्रदेश डेवलपमेंट सिस्टम्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड) को नोडल एजेंसी बनाया है. यूपीडेस्को ने एक कार्ययोजना तैयार की है, जिसके मुताबिक अब तक प्रदेश में 351 तहसीलों में से 235 और 828 ब्लॉकों में से 574 को UPSWAN नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है. नए वर्जन में बाकी 116 तहसीलों और 254 ब्लॉकों को भी जोड़ा जाएगा. साथ ही, 75 विकास भवनों को भी इस डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा बनाया जाएगा.

गड़बड़ी की तुरंत पहचान

UPSWAN 3.0 की सबसे खास बात यह है कि यह अत्याधुनिक सुरक्षा व्यवस्था से लैस होगा. इसमें इनक्रिप्टेड कम्युनिकेशन, डेटा एनक्रिप्शन, फायरवॉल्स, इंट्रूजन डिटेक्शन सिस्टम और एडवांस प्रोटेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल होंगी. इसका मतलब यह है कि सरकारी दफ्तरों के बीच होने वाला हर डिजिटल संवाद पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. साथ ही, इसमें ऑटोमेशन और रेगुलर मॉनिटरिंग की सुविधा होगी, जिससे गड़बड़ी की तुरंत पहचान हो सकेगी.

सरकारी डाटा सेंटर भी जोड़ा जाएगा

एक अहम पहलू यह भी है कि UPSWAN 3.0 के जरिए प्रदेश में मौजूद सरकारी डाटा सेंटर (यूपीएसडीसी) को भी सीधे जोड़ा जाएगा. इस डाटा सेंटर में सरकार के कई अहम प्रोजेक्ट और ई-ऑफिस जैसी सेवाएं मौजूद हैं. UPSWAN 3.0 उन्हें और ज्यादा मजबूत करेगा. इस नई तकनीक से सरकारी विभागों में डिजिटल फाइलें तेजी से भेजी जा सकेंगी, जिससे दफ्तरों के बीच का समय और खर्च कम होगा. खासकर गांव-गांव तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में यह मददगार साबित होगा. 

यह सब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस सपने को साकार करेगा, जिसमें वे उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. यूपी में अब हर सरकारी दफ्तर एक क्लिक पर जुड़ सकेगा और जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे मिलेगा. यही नहीं, ई-गवर्नेंस को नया जीवन मिलेगा और सरकारी कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
Rampur News: जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
जौहर यूनिवर्सिटी ने RDA के आदेश को दी चुनौती, आसिम राजा बोले- अदालत में लड़ेंगे लड़ाई
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
पौधरोपण महायज्ञ-2026: यूपी में लगेंगे 4 विशिष्ट वन, 'एक पेड़ मां के नाम' से संवरेगा पर्यावरण
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget