एक्सप्लोरर

UP Politics: मंत्री महेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोले- उनको नहीं पता बरसीम और सोया मेथी में अंतर

UP Election 2022: जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के ट्वीट पर जबाब देते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं किसान का मतलब क्या होता है? राहुल गन्ना, गौ और मंगरैल नहीं बता सकते.

Minister Mahendra Singh in Gonda: यूपी के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे. जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की. बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आगामी 11 दिसंबर को बलरामपुर जिले में सरयू नहर परियोजना का शुभारंभ करेंगे. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से प्रदेश के 9 जिले गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, लखीमपुर, अयोध्या, महराजगंज, बस्ती के 30 लाख किसानों के खेतों की सरयू नहर के माध्यम सिंचाई होगी. उन्होंने कहा कि साल 1971-72 से लंबित परियोजना अब पूरी हो रही है. ये परियोजना 5 बड़ी नदियों को जोड़कर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाएगी.

गन्ना, गौ और मंगरैल नहीं बता सकते राहुल गांधी
वहीं, जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के ट्वीट पर जबाब देते हुए कहा कि उन्हें पता ही नहीं किसान का मतलब क्या होता है? राहुल गन्ना, गौ और मंगरैल नहीं बता सकते. राहुल गांधी को बरसीम और सोया मेथी में अंतर भी नहीं पता है. वो किसानों की क्या बात करेंगे? प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिया है. 25 लाख हेक्टेयर खेती संचित होने जा रही है.

भगवान कृष्ण में हजारों लोगों की आस्था
वहीं, कृष्ण जन्मभूमि के सवाल पर जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण हजारों-करोड़ों लोगों के आस्था का केंद्र हैं. हम लोग भगवान का दर्शन और पूजन करते हैं, जो होना है बाबा करेंगे, भगवान करेंगे, भगवान कृष्ण करेंगे, समय पर हो जाएगा. दूसरी तरफ वरुण गांधी की नाराजगी के सवाल पर जबाब देते हुए उन्होंने कहा कि वरुण गांधी कब तक इंतजार करेंगे, मैं बता नहीं सकता. भारत का नौजवान बहुत खुश है. भारत का पूरे दुनिया में परचम लहरा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Make in India: यूपी के अमेठी में बनेंगी पांच लाख से ज्यादा AK-203 राइफल्स, रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में है एक और पहल

UP Crime News: पुलिस ने मंदिर के पुजारी और साध्वी की हत्या का किया खुलासा, सामने आई हैरान करने वाली वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget