एक्सप्लोरर

Bareilly Crime: बरेली में गोलीकांड, पेट्रोल भराने आए कारोबारी की पंप मैनेजर ने की गोली मारकर हत्या

UP: पंप मैनेजर ने जब पेट्रोल भरने से मना कर दिया तो अरविंद ने शिकायत पुस्तक मांगी. जिस पर मैनेजर गुस्से में आ गया और उसने अरविंद पर गोली चला दी, अरविंद के साथियों को भी मारने का प्रयास किया गया.

Bareilly News: यूपी के बरेली (Bareilly) में लखनऊ (Lucknow) के कारोबारी अरविंद द्विवेदी (Arvind Dwivedi) की नेशनल हाइवे स्थित पेट्रोल पंप पर तैनात मैनेजर ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. इतना ही नहीं उसने कारोबारी के साथ मौजूद अन्य लोगों को डीजल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की, किसी तरह वो लोग अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले. वहींं, पुलिस ने हत्यारे मैनेजर समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

पेट्रोल न भरने पर हुई थी बहस

लखनऊ के 30 वर्षीय बसंत कुंज निवासी कारोबारी अरविंद द्विवेदी की बरेली के एक पेट्रोल पंप पर देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई. अरविंद की मां का रो-रो कर बुरा हाल है, उनके कलेजे के टुकड़े जवान बेटे की हत्या कर दी गई है. दरअसल अरविंद द्विवेदी मुरादाबाद किसी काम से आए थे वहां से लखनऊ के लिए वापिस जा रहे थे, रात करीब 10 से 11 बजे के बीच वो पेट्रोल डलवाने के लिए नेशनल हाईवे 24 पर फरीदपुर थाना क्षेत्र के केसरपुर में स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर पहुंचे, जहां पेट्रोल पंप के सेल्स मैनेजर और गार्ड ने पेट्रोल डालने से मना कर दिया.

अरविंद के साथ दूसरी कार में मौजूद शुभम का कहना है वो उस घटनास्थल पर ही मौजूद था, जब पेट्रोल पंप मैनेजर ने पेट्रोल डालने से इंकार किया तो अरविंद ने शिकायत पुस्तिका मांगी, जिस पर दबंग मैनेजर और गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई और फिर मैनेजर ने अरविंद के गोली मार दी. इतना ही नहीं मैनेजर ने अरविंद के साथ मौजूद दोनों कारों पर डीजल डालकर उसमें आग लगाने की भी कोशिश की, लेकिन किसी तरह उन लोगों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई. अरविंद के साथ रिटायर्ड पीसीएस अधिकारी विनीत श्रीवास्तव, शुभम बाजपेई और हनी भी थे, ये चारों लोग दो कारों से जा रहे थे.

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

वहीं, इस मामले में एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि बीती रात केसरपुर स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर कार में पेट्रोल डलवाने को लेकर लखनऊ निवासी अरविंद द्विवेदी का  पेट्रोल पंप मैनेजर से विवाद हो गया था जिस पर मैनेजर और गार्ड ने अरविंद की गोली मारकर हत्या कर दी. इस मामले में हत्या का मुकदमा फरीदपुर थाने में दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप पर सीसीटीवी में भी घटना रिकॉर्ड हुई है जिसकी जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें:

Mulayam Singh Yadav Death: जब चरखा दांव से प्रधानमंत्री को मात देकर मुख्यमंत्री बने मुलायम सिंह यादव!

Mulayam Singh Yadav Death: जानिए- किन बीमारियों से पीड़ित थे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget