एक्सप्लोरर

UP Rain: यूपी में तेज बारिश का कहर, हापुड़ और बदायूं में मकान गिरे, दो बच्‍चों समेत तीन की मौत

UP Rain Update: बदायूं में हुए इस दर्दनाक हादसे में लगभग 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की.

UP Rain News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ और बदायूं जिलों में तेज बारिश की वजह से मकान गिरने की अलग-अलग घटनाओं में दो बच्‍चों समेत तीन लोगों की मौत हो गयी और तीन अन्य घायल हो गये. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार हापुड़ जिले के थाना धौलाना क्षेत्र के ग्राम शौलाना निवासी रहमुद्दीन के मकान की छत सोमवार की दोपहर भारी बारिश की वजह से अचानक भरभराकर गिर गई. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने मलबे में दबे बच्चों को निकाला और धौलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया.

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) वरुण मिश्रा ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने दो बहनों माहिरा व खुशी को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन बच्चे माहिम,आफिया व मुस्कान गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उधर, बदायूं के बिसौली तहसील के थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव खरगपुर में गाटर-पटियों से बने एक पुराने मकान की छत लगातार हो रही भारी बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई. हादसे में लगभग 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विधिक कार्रवाई शुरू की.

थाना फैजगंज बैठा के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) सिद्धांत शर्मा ने बताया कि आज दोपहर गांव खरगपुर निवासी देवश्री (63) अपने घर में घरेलू कार्य निपटा रही थी तभी तेज बारिश शुरू हो गई. उन्होंने बताया कि बरसात से बचने के लिए महिला अपने कमरे के अंदर गई तभी घर की छत भरभराकर देवश्री के ऊपर आ गिरी. इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. हापुड़ के धौलाना तहसील क्षेत्र के गांव सौलाना में भारी बारिश के चलते मकान की छत गिरने से 2 मासूम बच्चों की मौत हुई और इस हादसे में 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंचे हैं.

Pratapgarh Accident: प्रतापगढ़ में गैस टैंकर ऑटो पर पलटा, 12 की मौत, CM योगी ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
अखिलेश यादव को CM बनाने की मन्नत, 150 KM की दंडवत यात्रा पर निकला युवक
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे फिर कई जगह से घंसा, बरसात में पानी भी भरा
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
सपा के साथ आएंगे बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव के नेता ने बढ़ाया सस्पेंस
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा
CM योगी बोले- स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमिट गाथा का नाम है तिरंगा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget