एक्सप्लोरर

यूपी में बारिश से हाल बेहाल, नोएडा-गाजियाबाद में जल जमाव, वाराणसी में गंगा का जल स्तर बढ़ा

UP Rain Alert: बारिश की वजह से बीते 18 घंटे से वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है. वर्तमान में 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. 

UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है. पिछले एक हफ्ते से रह-रहकर प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है, जिसकी वजह तापमान में भी गिरावट आई है. लेकिन ये बारिश अब कई जगहों पर मुसीबतों का सबब बन रही है. प्रदेश की तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वाराणसी में गंगा नदी खतरे के निशान को पार गई है. संगम नगरी प्रयागराज का भी यही हाल है. 

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया गया है. इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नेक स्थानों पर और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज के साथ आज गुरुवार को भी बारिश के छींटे पड़ने की संभावना है. नोएडा, गाजियाबाद समेत प्रदेश के कई हिस्सों में देर रात से ही तेज बारिश हो रही है. इसके अलावा 30, 31 अगस्त और सितंबर महीने की शुरूआत भी बारिश के साथ होने का अनुमान है. 

बारिश से कई इलाकों में जल जमाव
यूपी के नोएडा, गाजियाबाद, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में देर रात ही बारिश हो रही है. सुबह से आसमान में घने बादल छाए हैं. ज़्यादातर जगहों पर रह-रहकर बारिश हो रही है. जिसकी वजह से जगह-जगह जल जमाव की स्थिति पैदा हो गई है. जिसकी वजह से लोगों को आवाजाही में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. नोएडा में कई जगहों पर लंबा जाम देखा गया, पीक आवर में और भी ज्यादा दिक्कत हो रही है. सड़कों पर पानी की वजह से गाड़ियां रेंग-रेंगकर चल रही हैं. 

कई दिनों से जारी बारिश की वजह से प्रदेश की तमाम नदियों का जलस्तर बढ़ गया है. वाराणसी में एक बार फिर गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है. गंगा का जलस्तर 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है. केंद्रीय जल आयोग की तरफ से एबीपी लाइव को फोन पर दी जानकारी के अनुसार बीते 18 घंटे से वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है. वर्तमान में 4 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है. 

वर्तमान में गंगा का जलस्तर 67.82 मीटर रिकॉर्ड किया गया है.(खतरे के निशान से 4-5 मीटर नीचे . आने वाले समय में गंगा के जलस्तर में और बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है. वहीं संगमनगरी प्रयागराज में भी इसका असर दिखाई दे रही है. भारी बारिश की वजह से नदी का जलस्तर बढ़ गया है इसके साथ ही कई जगहों पर जलजमाव की समस्या हो रही है.  

'योगी सरकार और उनके सिस्टम से भड़के BJP विधायक, कहा- 'मैं खुद बुलडोजर लेकर निकलूंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
यूपी की सियासी लैब में बिहार जीत वाला फॉर्मूला! BJP लगाएगी हैट्रिक?
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
ऊधमसिंह नगर में युवक के साथ कुकर्म, फिर निकला जुलूस, 4 पर केस
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
अखिलेश बोले- भाजपाइयों छोड़ो खाना, बचाओ थाना, शेयर किया Video
UP Election 2027: इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?
इमरान मसूद के घर गंगोह में कांग्रेस का बुरा हाल, 2022 में जीती थी BJP, क्या हैं 2027 के समीकरण?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget