एक्सप्लोरर

हाथरस DM के ड्राइवर की बेटी की हत्या, तहसील के गेट पर मारी गई गोली

Hathras Murder Case: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिलाधिकारी के ड्राइवर की बेटी को हमलावरों ने तहसील गेट पर गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया है. युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई.

Hathras Murder Case: हाथरस शहर में सदर तहसील के पास एक हमलावर ने सरेआम गोली मारकर डीएम के ड्राइवर की बेटी की हत्या करदी.हमले के समय युवती कल्पिता शर्मा अपनी मां के साथ स्कूटी से बाजार से घर वापस आ रही थी. हमले के बाद घायल युवती को उसके परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है. युवती के मां बाप का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या उनकी बहू के प्रेमी ने कराई है. 

मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी के तहसील के गेट पर ही गोली मारी है, रोते हुए मृतका की मां ने कहा कि हम दोनों एक साथ स्कूटी पर सवार थे, मौके पर हमारी स्कूटी भी गिर गयी थी, मेरी बेटी को हमारी बहु ने मरवाया है, उसका प्रेमी पहले से ही यहां पर घूम रहा था, वो मेरी बहू का यार है, बहु का तलाक पड़ा हुआ है, इससे पहले दो दिन बहू गायब रही थी. इसी बीच अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसने बेटी की हत्या करवाई है.

एसपी ने दी घटना के बारे में जानकारी 
हाथरस एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि हाथरस गेट के अंतर्गत जहां सदर तहसील है उसके गेट के पास हमारे यहां के डीएम साहब के जो ड्राइवर हैं शर्मा जी उनकी बेटी और उनकी वाइफ स्कूटी से जा रही थी, अचानक से एक बाइक आती है उसमें जो सवार व्यक्ति है, उसने इनकी बेटी के ऊपर फायरिंग कर दी जिसमें युवती की दुखद मृत्यु हो गई है.

चश्मदीद मृतका की मां ने बताया कि इनका अपनी बहु से ही विवाद चल रहा था, और जो बहू का दोस्त है उसने बेटी के ऊपर फायर किया, उन्होंने आगे कहा मैंने आरोपी को साफतौर पर देखा है, एसपी हाथरस ने आगे बताया अभी इस संबंध में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और अति शीघ्र अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

Input By : आर के अग्रवाल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
लखनऊ में पत्नी ने की पति हत्या, सिर पर तवे से किए तबाड़-तोड़ वार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'राहुल गांधी ने वही कहा जो PM मोदी...', प्रमोद तिवारी का BJP पर पलटवार
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
Chamoli Tunnel Accident Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा
Live: CM धामी ने घायल मजदूरों से की मुलाकात, मृतकों के परिवार को मिलेगा 4-4 लाख रुपये का मुआवजा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget