एक्सप्लोरर

Hardoi News: यूपी के हरदोई में ISRO के सहायक वैज्ञानिक के घर लाखों की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर वारदात को दिया अंजाम

यूपी के हरदोई में इसरो के सहायक वैज्ञानिक के घर बदमाशों ने 20 से 25 लाख की लूट को अंजाम दिया. देर रात घर में घुसकर बदमाशों ने महिला को बंधक बना लिया और नकदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए.

हरदोई: यूपी के हरदोई (Hardoi) शहर के पीताबंरगंज मुहल्ले में मंगलवार की रात बदमाशों ने सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया. यहां इसरो के सहायक वैज्ञानिक के घर  बदमाशों ने धावा बोलकर महिला को चाकू के बल पर बंधक बना लिया घर में रखे एक लाख रुपये नकद और करीब 25 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए. वहीं  विरोध करने पर बदमाशों ने सहायक वैज्ञानिक की पत्नी के पेट में लात मार दी जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

ये है पूरा मामला
बता दें कि शशांक द्विवेदी इसरो के दिल्ली कार्यालय में सहायक वैज्ञानिक हैं. हदोई  के पीतांबरगंज स्थित पैतृक मकान में उनकी मां कांती द्विवेदी, पत्नी मुस्कान द्विवेदी, बहन पारिका द्विवेदी और भाई शुभांक द्विवेदी रहते हैं. शुभांक की चार जुलाई को शादी है, जिसकी तैयारियां चल रही हैं. मंगलवार की शाम कांती और पारिका सांडी किसी काम से गईं थी. इस दौरान शुभांक भी कहीं गया था. घर के मुख्य दरवाजे में कुंडा पड़ा था और मुस्कान घर पर अकेलीं थी. देर रात एक महिला और दो पुरुष अचानक मकान में घुस आए.  मुस्कान के अनुसार जब तक वह कुछ समझ पाती, उन लोगों ने उसके गले पर चाकू लगा दिया और घर में रखा जेवर व रुपया मांगने लगे. 

बदमाशों ने 20 से 25 लाख की लूट को दिया अंजाम

मुस्कान ने बताया कि बदमाशों ने घर की अलमारी व बक्सा आदि खोलकर उसमें रखा  शुभांक की शादी का सारा जेवर, रुपये आदि लूट लिया. वहीं उसने विरोध किया तो उसके पेट पर लात मार दी. गर्भवती होने के चलते वह गिर गई. बदमाशों के भाग जाने के बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए.  पारिका द्विवेदी ने बताया कि बदमाश घर में रखा सारा जेवर, एक लाख रुपये नकद आदि मिलाकर करीब 20 से 25 लाख रुपये लूट ले गए हैं.

बदमाशों की पकड़ के लिए पुलिस ने लगाई चार टीम

मामले की सूचना मिलते ही मौके पर एसपी राजेश द्विवेदी फोर्स और क्राइम ब्रांच की टीम के साथ पहुंच गए. उन्होंने बताया कि बदमाशों की तलाश में चार टीम लगाई गई हैं और जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा. 
ये भी पढ़ें

UP Politics: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूर्व MLC समेत चार पदाधिकारियों को पार्टी से किया निष्कासित

Uttarakhand Cabinet Portfolio: धामी सरकार में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें- किसे मिला कौन सा मंत्रालय?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
पूर्व PM अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर खास आयोजन, CM योगी होंगे शामिल
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget