एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के हरदोई में बाढ़ का कहर, 10 दिन से मवेशियों के साथ घरों में कैद होकर रह गए हैं लोग

UP Flood News: यूपी के हरदोई में बाढ़अपना कहर दिखा रहा है, वही गंगा नदी अपने सम्मान में जल स्तर से 30 सेंटीमीटर ऊपर उठ चुकी है, करीब 10 दिनों से लोग मवेशियों के साथ घरों में बंद है.

Hardoi Flood News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बरसात के साथ ही नरौरा, बिजनौर व हरिद्वार गंगा बैराजों से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से नदियों की स्थिति भयावह होती जा रही है. सवायजपुर व बिलग्राम क्षेत्र में गंगा, रामगंगा नदियों में आई बाढ़ से सवायजपुर तहसील क्षेत्र के करीब 35 राजस्व गांवों के 105 मजरे प्रभावित है, जिनमें कुछ पानी से पूरी तरह से घिरे हुए हैं. करीब 10 दिन से मवेशियों के साथ लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं. लोगों के साथ मवेशी भी भूख प्यास से बिलबिलाने लगे हैं. ऐसे में राज्य आपदा मोचन बल लखनऊ (एसडीआरएफ) तथा एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाल लिया है.

बिलग्राम और सवायजपुर तहसील के बाढ़ग्रस्त इलाकों में आपात स्थिति से निपटने के लिए लगाई गई टीमों में एसडीआरएफ टीम लीडर मेजर अभिनव सिंह ने बताया उनकी यूनिट में 16 जवान है जिसके साथ तीन स्टीमर व तीन नावे है.

ये इलाके बाढ़ से बुरी तरह से घिरे हुए हैं
एनडीआरएफ की टीम का नेतृत्व कर रहे निरीक्षक दीपक कुमार कमालिया ने बताया 20 जवानों की यूनिट है, जिसमें उनके साथ चार मोटर वोट के अलावा रेस्क्यू की सामग्री है. नायब तहसीलदार राजेश कुमार सिंह राहत बचाव कार्य की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों में रवाना हुए हैं, बाढ़ का कहर लगातार जारी है. सवायजपुर तहसील क्षेत्र के ढकपुरा,धनियामऊ, मलिकापुर,नदुवापुर नरौथा, सरेसर,मस्तापुर,सुरजनापुर,डिडवन, परचौली,बेहथर,बरहुली, उमरौली जैतपुर,भटौली माफी,मोहद्दीनपुर,गोरिया, मंसूरपुर,तेरा पुरसौली, कुचिला,चंद्रमपुर,अरवल, नोनखारा, नंदना, आलमपुर, बमरौली, दहेलिया,अर्जुनपुर,कुढा भवानीपुर,नगरिया कट, बारामऊ,कटरी भोजपुरी बहता लखी मोर्चा बरान समेत करीब 34 राजस्व गांवो के 105 मजरे बाढ़ से बुरी तरह से घिरे हुए हैं.


UP News: यूपी के हरदोई में बाढ़ का कहर, 10 दिन से मवेशियों के साथ घरों में कैद होकर रह गए हैं लोग

गंगा खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर है
बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग मवेशियों समेत पलायन करना शुरू कर दिया है. गंगा में अलग-अलग बैराजों से करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थितियां लगातार भयावह बनी हुई है गुरुवार (24 अगस्त) को गंगा नदी में नरौरा बैराज से 126978 बिजनौर बैराज से 160894 हरिद्वार बैराज से 156422 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है. गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर ऊपर 137.40 पर है. एडीएम प्रियंका सिंह ने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है और राहत बचाव कार्य जारी है.

प्रशासन राहत सामग्री बांट रही है
एडीएम हरदोई प्रियंका सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जनपद में दो तहसील बिलग्राम और सवायजपुर आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हैं. राहत आयुक्त महोदय के निर्देश के क्रम में प्रभावित व्यक्तियों को राहत सामग्री बांट दी गई है. मेडिकल किट भी वितरित की जा रही है. पशुओं के लिए विस्थापन की व्यवस्था भी करवा दी गई है. टीम द्वारा पशुओं को जो चिकित्सीय चीजें हैं वो भी पूरी की जा रही हैं.

हरदोई से रंजीत सिंह की रिपोर्ट.

ये भी पढ़ें: Ghosi Bypoll: राष्ट्रीय लोकदल ने किया एलान, इस पार्टी के उम्मीदवार का करेगी समर्थन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'उनकी सरकार में माफियाओं के हाथों में...', BJP का सपा पर निशाना
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
'संविधान की बात करने से पहले अपना गिरेबान देखें', अखिलेश यादव पर ओपी राजभर का हमला
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
जगदंबिका पाल का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- 'सपा सरकार में नहीं दिखा तिरंगा...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget