एक्सप्लोरर

Hapur News: हापुड़ में अस्पताल स्टाफ पर गुंडई का आरोप, महिला मरीज और तीमारदारों की लाठी डंडों से पिटाई

Hapur News: यूपी के हापुड़ में महिला मरीज के इलाज में तीमारदारों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया, तो हॉस्पिटल के स्टाफ ने की जमकर पिटाई कर डाली. वहीं मारपीट की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

उत्तर प्रदेश के जनपद  हापुड़ में देर शाम गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ. यहां तीमारदारों ने अस्पताल के चिकित्सकों पर महिला मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा क्या किया, कि हाथों में लाठी-डंडे लेकर आए अस्पताल के स्टाफ ने तीमारदारों की जमकर पिटाई की. मारपीट की यह घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला मरीज को रामा अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के उपैड़ा गांव की रहने वाली बुजुर्ग महिला अलीमन को खून की उल्टियों की शिकायत हुई. जिस पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए देहात थाना क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित देवनंदनी अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने महिला को आईसीयू में भर्ती कर लिया. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वेंटीलेटर पर रख लिया गया. लेकिन महिला अलीमन की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ. 

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
आरोप है कि सुबह में परिजनों ने जब छुट्टी कराने के लिए कहा, तो चिकित्सकों ने दोपहर में महिला की छुट्टी करते हुए उनसे इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूल कर ली और जब महिला को वापस किया, तो उसकी हालत और बिगड़ी हुई थी. इसी से गुस्साए तीमारदारों ने अस्पताल में शीशा तोड़कर हंगामा करना शुरू कर दिया. आरोप है कि हंगामे की सूचना जैसे ही अस्पताल प्रबंधन को हुई, तो अस्पताल का स्टाफ हाथों में लाठी-डंडे लेकर निकल आया और उसने महिला के साथ आए महिला और पुरूष तीमारदारों के साथ जमकर मारपीट की. मारपीट और हंगामे की यह वीडियो अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है. 

मौके पर पहुंची पुलिस
देवनंदनी अस्पताल में हुए हंगामे की सूचना मिलते ही थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सबसे पहले बीमार महिला को गंभीर हालत में रामा अस्पताल के लिए रेफर कराया और अस्पताल के स्टाफ और तीमारदारों के बीच बीच-बचाव कराया. बताया जा रहा है कि अस्पताल के स्टाफ द्वारा की गई मारपीट में महिला मरीज के तीमारदारों को गहरी चोटें आई हैं, जबकि अस्पताल प्रबंधन भी अपने स्टाफ के साथ हुई मारपीट में उनके घायल होने की बात कर रहा है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. 

Input By : विपिन शर्मा
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
ऊधम सिंह नगर: 20 घंटे तहसील में विजिलेंस टीम को किया 'कैद'
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
मुलायम सिंह यादव से सीएम योगी तक, इस जिले पर फिर छिड़ी सियासत
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप
बाराबंकी: CNG पंप पर लाइन को लेकर बवाल, दरोगा पर मारपीट का आरोप

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
'राजेन्द्र प्रसाद ने की बड़ी गलती', वंदे मारतम् बिल पास होने पर भड़के ओवैसी
Embed widget