एक्सप्लोरर

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में OSD के ट्रांसफर पर रोक की मांग, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Greater Noida News: यूपी के ग्रेटर नोएडा में OSD के स्थानांतरण पर रोक लगाने की मांग, इसके लिए व्यापारियों ने DM को ज्ञापन सौंपा है.उद्योगपतियों ने डीएं से मांग करते हुए ट्रांसफर पर चिंता जताई है.

 ग्रेटर नोएडा औद्योगिक क्षेत्र में उल्लेखनीय पारदर्शिता, सहयोग और त्वरित समाधान के लिए पहचाने जाने वाले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी नवीन कुमार सिंह के स्थानांतरण को लेकर असंतोष देखा गया. इसी के तहत मंगलवार को इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से भेंट कर स्थानांतरण पर रोक लगाने को ज्ञापन सौंपा.

प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को बताया कि नवीन कुमार सिंह के कार्यकाल में औद्योगिक विकास को नई दिशा मिली है. उनके नेतृत्व में उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान हुआ, जिससे प्राधिकरण और उद्योगों के बीच संवाद और विश्वास में उल्लेखनीय सुधार हुआ है. उन्होंने कहा कि सिंह ने पारदर्शी प्रशासन, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण और सकारात्मक औद्योगिक वातावरण सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाई है.

उद्योगपतियों ने जताई चिंता
उद्योगपतियों ने चिंता जताई कि यदि OSD का स्थानांतरण हुआ तो इससे औद्योगिक विकास की गति प्रभावित हो सकती है और उद्यमियों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ेगा. इसी भावना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार कर उसे रद्द करने की मांग की गई.

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल की भावनाओं को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि उद्यमियों के हितों की पूरी तरह से रक्षा की जाएगी. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र की स्थिरता और विकास शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और उद्यमियों की चिंताओं को उचित स्तर तक पहुंचाया जाएगा.

ये लोग रहे मौके पर मौजूद
इस प्रतिनिधिमंडल में IBA के महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी, श्रीकृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, जॉइंट सेक्रेटरी दर्शन शर्मा सहित अन्य कई प्रमुख उद्यमी शामिल रहे. सभी ने एक स्वर में OSD नवीन कुमार सिंह के स्थानांतरण को रोकने की मांग की और कहा कि ऐसे सक्षम अधिकारी का स्थानांतरण औद्योगिक वातावरण की स्थिरता के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है.

रविन्द्र जयंत पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 16 वर्षों से सक्रिय हैं. बीते 9 वर्षों से एबीपी न्यूज़ नेटवर्क के साथ जुड़े हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले कई बड़े संस्थानों से जुड़े रहे हैं. दिल्ली-एनसीआर सहित नोएडा और ग्रेटर नोएडा की क्राइम, सामाजिक और राजनीतिक खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है. मास कम्युनिकेशन में पीजी करने के बाद लॉ की पढ़ाई की है. नई जगहों की यात्रा करना पसंद है. मेल आईडी- ravijaint.86@gmail.com

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
मथुरा के वृंदावन में बड़ा हादास, शटरिंग गिरने से 3 मजदूरों की मौत
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
संभल हिंसा के मास्टरमाइंड शारिक साटा पर शिकंजा, इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget