एक्सप्लोरर

यूपी: मां का शव स्ट्रेचर पर रखकर पैदल चला बेबस बेटा, पुल पर विधायक की गाड़ी जाने दी, रोक दी एंबुलेंस

Hamirpur News: यूपी के हमीरपुर में मरम्मत हो रहे पुल के निर्माण के बावजूद विधायक की कार को निकलने के लिए बैरीकेड को हटा दिया गया जबकि एक शव रखी एंबुलेंस को जाने नहीं दिया गया.

Hamirpur News: कानपुर-सागर हाईवे पर यमुना नदी पर जर्जर हो चुके पुल की मरम्मत के चलते शनिवार सुबह छह बजे से वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया. सिर्फ पैदल निकलने की अनुमति थी. जिसके चलते शव लेकर जा रहे वाहन को भी रोक दिया गया. मृतक महिला का बेटा काफी' देर तक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा. 

हार मानकर मजबूरन बेटे ने शव वाहन के चालक की मदद मां के शव को स्ट्रेचर पर रखकर एक किमी लंबा पुल पैदल पार किया. इससे पहले सदर विधायक की गाड़ी को पुल से निकलने की इजाजत दे दी गई. इसके लिए कर्मचारियों ने वहां लगे बैरिकेड्स भी हटाए और करीब सात बजे सदर विधायक डा. मनोज प्रजापति की गाड़ी पुल के पास पहुंची तो कर्मचारियों ने बैरिकेइ्स हटाकर गाड़ी को जाने दिया. वहीं, कानपुर से आए एक शव वाहन को इंट्री नहीं दी गईं.

पैदल शव लेकर पार किया पुल
बेटा शव स्ट्रेचर पर लेकर पैदल ही पुल पार करने लगा. एक किमी लंबा पुल पार करते समय 'उसने चार जगह शव को रखा और फिर उठाकर चला. थाना सुमेरपुर के टेढ़ा गांव निवासी मान सिंह 'उर्फ बिंदा ने बताया कि मां शिवदेवी के पैर में फैक्चर हो गया था. कानपुर के अस्पताल में इलाज के दैरान उनकी मौत हो गई. वह वाहन से शव को लेकर गांव आ रहा था. इसके बाद आटो में शव रखकर गांव ले गया. यमुना ब्रिज पर शव की एंबुलेंस रोके जाने और सदर विधायक मनोज प्रजापति की गाड़ी निकालने के मामले ने तूल पकड़ा तो सदर विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने बताया कि उनके भाई की तबीयत ज्यादा खराब थी जिसके चलते इलाज के लिए कानपुर भेजना था और जब उनकी गाड़ी निकल रही थी तो उस समय ब्रिज पूर्णतया बंद नहीं था इसलिए ब्रिज से गाड़ियों को निकाला गया साथ ही जब शव रखी एंबुलेंस को रोका गया उसे समय ब्रिज में मरम्मत का कार्य चल रहा था जिसके चलते उनके बेटे ने शव को स्ट्रेचर में रखकर पुल को पार किया.वहीं दूसरी तरफ PNC के प्रोजेक्ट मैनेजर M P वर्मा ने बताया कि जब विधायक की गाड़ियां पुल से गुजर रही थी उसी समय बेरीकेट्स पुल को बंद करने के लिए लगाया जा रहे थे मरीज को देखते हुए गाड़ियां पुल से निकल गई थी और जब शव रखी एंबुलेंस रोका गया उसे समय ब्रिज पूर्ण रूप से पुल बंद था इसके चलते एंबुलेंस को रोका गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण गर्मी का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?
बागपत: चाय में दिया जहर, मंदिर में दफनाकर लगा दी टाइल्स! पुजारी ने किया 2 दोस्तों का कत्ल?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget